फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   member of JPC on the Waqf Amendment Bill Congress MP Dr Md Jawaid targets pm modi on jpc waqf board

JPC Waqf Board : वक्फ की जमीन को लेकर पीएम मोदी पर बड़ा आरोप; सांसद ने संयुक्त संसदीय समिति पर भी किया सवाल

Sun, 10 Nov 2024 12:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 10 Nov 2024 12:16 PM IST
सार

PM Modi : वक्फ की जमीन पर मालिकाना हक तय करने के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य और कांग्रेसी सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। डॉ. मोहम्मद जावेद के अनुसार जेपीसी गलत लोगों से राय लेकर बरगला रही है।

विज्ञापन
member of JPC on the Waqf Amendment Bill Congress MP Dr Md Jawaid targets pm modi on jpc waqf board
कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वक्फ संशोधन बिल पर विचार करने के लिए बनाई गई समिति सवालों के घेरे में हैं, इसको लेकर किशनगंज जिले में भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वक्फ विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पांच राज्यों के दौरे का किशनगंज के कांग्रेस सांसद सह जेपीसी सदस्य डॉ. जावेद आजाद ने बहिष्कार किया है। 

विज्ञापन


इस तरह की बैठकों का बहिष्कार कर रहे
गुवाहाटी में आयोजित जेपीसी की बैठक में कांग्रेस सांसद ने भाग नहीं लिया है। वह आगे भी छह दिनों के अलग अलग राज्यों जैसे भुवनेश्वर, कोलकाता, पटना और लखनऊ में आयोजित बैठकों का भी बहिष्कार करेंगे। डॉ जावेद आज़ाद ने कहा कि इनके साथ-साथ जेपीसी में विपक्षी दलों के दर्जनों सदस्य भी इस तरह की बैठकों का बहिष्कार कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

डॉ. जावेद आजाद ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले तो पीएम मोदी ने दबाव में आकर जेपीसी का गठन किया है। उसमें भी मनमानी और जल्दबाजी से काम कर रहे हैं, कांग्रेस सांसद ने कहा कि जेपीसी की बैठकें हफ्ते में दो दिन नौ घंटे तक चलती हैं। जिसमें आने जाने और रहने में चार दिन चले जाता है, जिससे क्षेत्र में जनता का कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जेपीसी की बैठकों के दौरान ऐसे कई लोगों की गवाही दर्ज कर रहे हैं, जिनकी वक्फ मुद्दे में कोई भूमिका ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed