{"_id":"575060834f1c1b2438108c40","slug":"mehbooba-mufti-nomination-from-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती के पास न गाड़ी न गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती के पास न गाड़ी न गहने
ब्यूरो, अमर उजाला/अनंतनाग
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
रियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के पास न गाड़ी है और न ही गहने। अनंतनाग विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन करने के दौरान महबूबा मुफ्ती की ओर से दाखिल किए गए शपथ पत्र में यह जानकारी दी गई है।
शपथ पत्र के अनुसार महबूबा के पास कुल जमा पूंजी 10 लाख 96 हजार 854 रुपये है। इसमें 8 हजार रुपये नकद हैं। उनके पास न तो किसी प्रकार का कोई बांड है और न ही एनएसएस प्रमाणपत्र। कृषि योग्य भूमि भी नहीं है।
बिजबिहाड़ा में उनके पास एक कनाल जमीन है जो पुश्तैनी है। उस पर किसी प्रकार का कोई सरकारी बकाया नहीं है और न ही वे किसी बैंक की कर्जदार हैं। 57 साल की महबूबा ने शपथ पत्र में दर्शाया है कि उन्होंने 2015-16 में 5.91 लाख पर रिटर्न दाखिल किया है।
विज्ञापन
शपथ पत्र में दी गई जानकारी में कहा गया है कि महबूबा पर 2004 में अली मोहम्मद सागर ने एक मुकदमा किया था। पर उन्हें किसी मामले में दो साल की सजा नहीं हुई है। ज्ञात हो कि अनंतनाग उपचुनाव के लिए महबूबा ने बुधवार को पर्चा भरा था।
जांच में सभी पर्चे वैध
अनंतनाग उपचुनाव के लिए जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। इस सीट के लिए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद असलम के अनुसार जांच में सभी पर्चे सही पाए गए हैं। नामांकन पत्र चार जून तक वापस लिए जा सकते हैं।