फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Mehbooba Mufti nomination from Anantnag

जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती के पास न गाड़ी न गहने

Fri, 03 Jun 2016 12:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अनंतनाग
ब्यूरो, अमर उजाला/अनंतनाग Updated Fri, 03 Jun 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti nomination from Anantnag
र‌ियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के पास न गाड़ी है और न ही गहने। अनंतनाग विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन करने के दौरान महबूबा मुफ्ती की ओर से दाखिल किए गए शपथ पत्र में यह जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


शपथ पत्र के अनुसार महबूबा के पास कुल जमा पूंजी 10 लाख 96 हजार 854 रुपये है। इसमें 8 हजार रुपये नकद हैं। उनके पास न तो किसी प्रकार का कोई बांड है और न ही एनएसएस प्रमाणपत्र। कृषि योग्य भूमि भी नहीं है।
विज्ञापन


बिजबिहाड़ा में उनके पास एक कनाल जमीन है जो पुश्तैनी है। उस पर किसी प्रकार का कोई सरकारी बकाया नहीं है और न ही वे किसी बैंक की कर्जदार हैं। 57 साल की महबूबा ने शपथ पत्र में दर्शाया है कि उन्होंने 2015-16 में 5.91 लाख पर रिटर्न दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ पत्र में दी गई जानकारी में कहा गया है कि महबूबा पर 2004 में अली मोहम्मद सागर ने एक मुकदमा   किया था। पर उन्हें किसी मामले में दो साल की सजा नहीं हुई है। ज्ञात हो कि अनंतनाग उपचुनाव के लिए महबूबा ने बुधवार को पर्चा भरा था।


जांच में सभी पर्चे वैध
अनंतनाग उपचुनाव के लिए जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। इस सीट के लिए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद असलम के अनुसार जांच में सभी पर्चे सही पाए गए हैं। नामांकन पत्र चार जून तक वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed