फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Meeladunnbi rise in a procession on Eid

ईद मीलादुन्नबी पर शहर में निकलेगा एक जुलूस

Sat, 10 Dec 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 10 Dec 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
जुलूस ए मुहम्मदी को लेकर शहर में चल रही विभिन्न चर्चाओं को विराम लगाते हुए जिला प्रशासन ने स्थिति को स्पष्ट कर दी है। शहर में हशमत नगर से सिर्फ एक ही जुलूस निकाला जाएगा, जो वर्ष 2014-15 वाले रूट से गुजरेगा। इधर दूसरे पक्ष को भी सिर्फ परंपरागत तरीके से अपना जलसा करने की अनुमति दी गई है। इससे हटकर अगर कोई कानून तोड़ने की कोशिश करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हशमत नगर से 11 दिसंबर की रात जुलूस ए मुहम्मदी निकाला जाएगा। पिछले साल हुए विवाद के बाद से पुलिस-प्रशासन जुलूस को सकुशल निपटाने के लिए पुख्ता बंदोबस्त करने में लगा है। इधर, शहर में जुलूस को लेकर चर्चाएं तेज हो रही थीं। जुलूस के रूट को लेकर भी लोगों के मन में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इसे प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है। शहर में ईद मीलादुन्नबी पर केवल एक जुलूस हशमत नगर से निकाला जाएगा, जो 2015 वाले रूट से निकलेगा। इसके अलावा दूसरे पक्ष को जुलूस की अनुमति नहीं दी गई है। वे परंपरागत तरीके से सिर्फ अपना जलसा कर सकेंगे। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एएसपी डॉ. राम सुरेश यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति ने जुलूस को लेकर प्रशासनिक कदम को सामने रखा। 
विज्ञापन

इन रास्तों से निकलेगा जुलूस 
सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति के अनुसार जुलूस ए मुहम्मदी हशमत नगर से शुरू होकर बेलों का चौराहा, कमल्ले चौराहा, जुगनू पाकड़, मस्जिद मिस्तीयान होता हुआ पांच पीरों का कुआं, रजवी मस्जिद से छोटी मार्केट, जुगनू पाकड़ से शाहजी मियां की मजार शरीफ से बेलों वाली गली चौराहा, कमल्ले चौराहा होता हुआ जामा मस्जिद, चौक बाजार, सुनहरी मस्जिद, चौराहा से धुनों वाला चौराहा, वाटर वक्र्स से होता हुआ फीलखाना, गौसिया मस्जिद से नवाब हलवाई से पंजाबियान चौराहा, पुलिया मस्जिद से पकडिय़ा, सरफराज खां होता हुआ जाटो चौराहा से चौक बाजार से जामा मस्जिद होता हुआ हशमत नगर पर समाप्त होगा।  
विज्ञापन

दो सुपर जोन में बंटा शहर
जुलूस ए मुहम्मदी को लेकर प्रशासन की ओर से ड्यूटी चार्ट तैयार कर लिया गया है। शहर को दो सुपर जोन में बांटा गया है। एडीएम एके सैनी व एएसपी डॉ. राम सुरेश यादव को नोडल अफसर बनाया गया है। सुपर जोन प्रथम में हशमत नगर से निकलने वाला जुलूस रखा गया है। इसको तीन जोन में बांटा गया है। इसके चार सेक्टर भी बने है। सभी में मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। सुपर जोन द्वितीय में दूसरा हिस्सा रखा गया है। जहां पर विवाद की स्थिति बीते साल बनी थी। इसमें छह सेक्टर भी बनाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ लोग मुचलका पाबंद
जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने करीब सौ लोगों को पांच-पांच लाख से मुचलका पाबंद किया है। इसके बाद से ही नोटिस तामील कराना चुनौती बना हुआ है। जुलूस के 48 घंटे बचे है। ऐसे में अभी मुख्य लोगों को मुचलका पाबंदी नोटिस तामील नहीं कराए जा सके है। सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति ने बताया कि जिनके नोटिस तामील नहीं हुए, उनके वारंट निकाले जाएंगे।
किसान मजदूर पार्टी ने सौंपा ज्ञापन 
राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के प्रभारी यूसुफ मलिक ने शुक्रवार दोपहर दर्जनों लोगों संग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जुलूस ए मुहम्मदी को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पुष्पा देवरयाल को सौंपा। ज्ञापन में जुलूस को तीन से चार साल पुराने रूट पर निकालने और बैरीकेडिंग न किए जाने की मांग की। इनमें शाकिर, राजू, जमीर खां, लियाकत अली, मेराज, सैयद कासिफ कादरी, रईस कदीरी, सलमान अंसारी, जमीर हसन कदीरी, शावेज कदीरी आदि थे। 

सिर्फ एक जुलूस हशमत नगर से निकाला जाएगा। जिसका रूट बीते साल 2015 वाला रहेगा। दूसरे पक्ष के लोग अपना जलसा कर सकें गे। उनको जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। सख्त बंदोबस्त के बीच जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। 
डॉ. रामसुरेश यादव, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed