फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   matan achari korma

मटन अचारी कोरमा

Thu, 08 Aug 2013 02:15 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Aug 2013 02:15 PM IST
विज्ञापन
matan achari korma

अजय अवस्थी

विज्ञापन

एक्जिक्यूटिव शेफ, होटल पिकेडली


सामग्री- मटन करी 500 ग्राम, 150 ग्राम प्याज के कतरे, अदरक और लहुसन का पेस्ट 60 ग्राम, घी 70 ग्राम, गरम मसाला 5 ग्राम, 2-4 हरी मिर्च, दही 100 ग्राम, कलौंजी 2 ग्राम, मेंथी दाना 3 ग्राम, शाही जीरा 2 ग्राम, सौंफ 7 ग्राम, बादाम और खसखस पेस्ट 80 ग्राम, केसर के 1-2 लच्छे, मटन स्टॉक 200 एमएल, हल्दी 8 ग्राम, पीली मिर्च 10 ग्राम, कश्मीरी मिर्च 600 ग्राम, सजाने के लिए बारीक कटी हुई धनिया पत्ती और नमक स्वादानुसार।

विधि- सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करें फिर उसमें गरम मसाला और प्याज डालें और तब तक चलाते रहें जब तक कि वह सुनहरा न हो जाए।

अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट और मटन डाल दें। मटन के सुनहरे होने तक इसे चलाते रहें।

हरी मिर्च, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, दही, खसखस-बादाम पेस्ट डालें और तब तक पकाते रहें जब तक घी बाहर न आने लगे।

आखिर में मटन स्टॉक डालें और लगभग 30 मिनट तक पकने दें। इसमें केसर और हरी धनिया पत्ती डालें और खमीरी रोटी के साथ सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed