फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Markets see a windfall on Karwa Chauth; business worth Rs 12.25 crore recorded.

करवाचौथ पर बाजार में बरसी लक्ष्मी, सवा 12 करोड़ का कारोबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। करवाचौथ पर्व पर बीते एक हफ्ते में हार-शृंगार समेत अन्य सामान की खरीद बढ़ने से 12 करोड़ से अधिक का कारोबार हो चुका है। बाजार में धनवर्षा से कारोबारी उत्साहित हैं और बाजारों में रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन

इन दिनों सबसे अधिक खरीदारी महिलाओं ने की है। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर भी सुबह से रात तक बाजार गुलजार रहे। कारोबारियों को उम्मीद है कि दिवाली खूब बिक्री होगी। बुधवार को मेन बाजार, नाहरा-नाहरी रोड, रेलवे रोड पर बाजारों में भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

मेन बाजार के व्यापारी सुनील बंसल ने बताया कि करवाचौथ पर बहू अपनी सास को साड़ी, सूट और 16 शृंगार का सामान देती हैं। सूट, साड़ी सहित अन्य परिधानों की बिक्री से ही बहादुरगढ़ के बाजारों में दो करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। बीते हफ्ते भर से साड़ी की दुकानों पर सुबह से रात तक भीड़ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने बड़ी संख्या में मनपसंद साड़ियां खरीदी हैं। हरियाणा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पवन वर्मा ने बताया कि इस पर्व पर अधिकतर सुहागिनें बिछिया बदलती हैं।

सौंदर्य प्रसाधनों की रही खूब मांग
इन त्योहारों में सौंदर्य प्रसाधनों की मांग भी काफी अधिक रही। वहीं ब्यूटी पार्लर संचालकों के यहां सजने-संवरने के लिए महिलाओं की कतार लगी रही। रेलवे रोड पर कॉस्मेटिक विक्रेता सत्यवान ने बताया कि सौंदर्य प्रसाधन का कारोबार बेहद अच्छा रहा है। ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं ने 600 रुपये से लेकर 3 हजार रुपये तक के पैकेज लिए हैं।
यह है कारोबार की स्थिति
आभूषण : 6 करोड़
पूजन सामग्री : 30 लाख
सौंदर्य प्रसाधन : 2 करोड़
ब्यूटी पार्लर, मेहंदी : 50 लाख
आर्टिफिशियल ज्वेलरी : एक करोड़
चूड़ी-कंगन : 50 लाख
साड़ी व अन्य परिधान : 2 करोड़
-फोटो 86 : रेलवे रोड पर कॉस्मेटिक स्टोर पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article