फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   March to Parliament' campaign to begin on

21 जुलाई से शुरू होगा संसद चलो अभियान: राजवती यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
March to Parliament' campaign to begin on
फोटो 10प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड, मिस्ड कॉल और हस्ताक्षर अभियान चलाते महिला कांग्रेस जिल - फोटो : थाना दक्षिण पुलिस की गिरफ्त में इन्वेस्टमेंट और पेपर ट्रेडिंग गिरोह के चार सदस्य। स्त्रोत: विभाग
नारनौल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर 21 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर संसद चलो अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. राजवती यादव ने महिलाओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन


डॉ. राजवती यादव ने कहा कि संसद से पारित महिला आरक्षण कानून को बिना देरी लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को उसका संवैधानिक अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व अब और नहीं रोका जा सकता। यह सरकार का उपकार नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र के प्रति उसकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चौधरी के नेतृत्व में महिला अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड, मिस्ड कॉल और हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. राजवती ने बताया कि 21 जुलाई को जंतर-मंतर पर होने वाले कार्यक्रम में हजारों महिलाएं शामिल होंगी। महेंद्रगढ़ जिले से भी बड़ी संख्या में महिलाएं दिल्ली पहुंचकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जल्द लागू करने की मांग उठाएंगी। उन्होंने महिलाओं और आमजन से अभियान में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में मोनिका, संतोष सहित महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed