फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh Assembly elections: Shivraj singh hits out at Rahul gandhi again

राहुल ने कमलनाथ को कमल कहकर बुलाया तो सीएम शिवराज को लगा बुरा 

Thu, 01 Nov 2018 10:59 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Nov 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh Assembly elections: Shivraj singh hits out at Rahul gandhi again
शिवराज चौहान
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कन्फ्यूजन वाले बयान पर सियासी आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने इसे लेकर राहुल को फिर निशाने पर लिया। शिवराज ने एक जनसभा में राहुल के बयान को लेकर उन्हें फिर घेरा। साथ ही कमलनाथ का भी जिक्र कर राहुल पर तंज कसा। 
विज्ञापन


शिवराज ने कहा-  मुझ पर और मेरे बेटे पर आरोप लगाने के बाद जब पत्रकारों ने उनसे पूछा प्रमाण है क्या। तो वह बोले कि कन्फ्यूज हो गया था। वाह रे कन्फ्यूज होने वाले भैया, अगर तुम ऐसे कन्फ्यूज होते रहे तो देश कैसे चलाओगे। 
विज्ञापन



इसी के साथ शिवराज ने कमलनाथ को राहुल द्वारा कमल बुलाए जाने को लेकर भी तंज कसा। शिवराज ने कहा- राहुल गांधी इंदौर में एक रेस्टोरेंट में गए थे। कमलनाथ भी उनके साथ थे जो राजीव गांधी के साथ काम कर चुके हैं। राहुल ने कहा, कमल आइसक्रीम बहुत अच्छी है तुम भी खाओ। क्या किसी 70-75 साल के आदमी को इस तरह पुकारना भारतीय सभ्यता है? 



बता दें कि मध्य प्रदेश दौरे के दौरान सोमवार को झाबुआ में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा था, 'पनामा पेपर्स मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे का नाम भी सामने आया है, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि पाकिस्तान जैसे देश ने इसी मामले को लेकर अपने पूर्व प्रधानमंत्री (नवाज शरीफ) को दंडित कर जेल में डाल दिया।' इस बयान को लेकर कार्तिकेय अदालत में मानहानि का केस ठोक चुके हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed