फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Lok Sabha Elections 2019: Rahul Gandhi to begin Maharashtra campaign

इस शहर से राहुल गांधी कर सकते हैं महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज

Mon, 18 Feb 2019 04:25 PM IST
Prabudhh Jain भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 18 Feb 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Rahul Gandhi to begin Maharashtra campaign
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक मार्च को महाराष्ट्र में धुले से पार्टी का लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान शुरु कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस इसके साथ ही नवनियुक्त पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अगले महीने राज्य में एक रैली की योजना बना रही है।

विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस और एनसीपी की दो संयुक्त जनसभाएं 20 और 23 फरवरी को नांदेड़ और बीड़ में होंगी। संयुक्त रैलियों में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ ही दोनों पार्टियों और उनके सहयोगी दलों के अन्य नेता भी शामिल होंगे। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है और इसके कार्यक्रम की घोषणा अभी होनी है।
विज्ञापन


एक सूत्र ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के प्रचार के लिए धुले में होंगे। यह चुनावी मौसम में उनकी पहली रैली होगी। उन्होंने कहा कि रैली का आयोजन धुले में हो रहा है क्योंकि इससे धुले, जलगांव और नंदुरबर से पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल होने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से कांग्रेस नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष से राज्य में चार से पांच रैलियों को संबोधित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की रैली के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने कहा कि हम प्रक्रिया में हैं। हम धुले में एक रैली की योजना बना रहे हैं, लेकिन इसे अभी आधिकारिक तौर पर अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। 


कांग्रेस अन्य समान विचार वाले दलों के साथ हाथ मिलाकर सत्ता में वापसी के प्रयास में है। गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी महाराष्ट्र में केवल दो लोकसभा सीटें नांदेड और हिंगोली पर ही जीत हासिल कर पाई थी। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। सीटों के हिसाब से महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed