{"_id":"59e87b004f1c1baf678b6741","slug":"lda-will-provide-the-flat-in-24-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब 24 घंटे में फ्लैट आवंटित करेगा एलडीए, दिवाली बाद मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 24 घंटे में फ्लैट आवंटित करेगा एलडीए, दिवाली बाद मिलेगी सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 19 Oct 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
flat
एलडीए अपने फ्लैट बेचने के लिए अब नई तरकीब तलाश कर रहा है। इसके लिए अब 24 घंटे में जहां ग्राहक को फ्लैट आवंटित कर दिया जाएगा, वहीं उसको मनपसंद फ्लैट खरीदने के लिए पहले आओ-पहले बुक करो का विकल्प भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
दीपावली के बाद यह सुविधा एलडीए ग्राहकों के लिए खोल देगा। इसके लिए संयुक्त सचिव लेवल के अधिकारी डीएम कटियार को नोडल अफसर बनाया गया है।
वहीं फ्लैट बेचने के लिए एग्रेसिव मार्केटिंग का मॉडल भी एलडीए अपनाएगा। इसके लिए बेंगलुरू की एक निजी कंपनी रेडिएंट को काम सौंपने की तैयारी है।
एलडीए वीसी प्रभु एन सिंह ने बताया कि फ्लैट बेचने के लिए पॉलिसी तय हो गई है। दीपावली के बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी और एक काउंटर भी संपत्ति अनुभाग में प्राधिकरण मुख्यालय की पुरानी बिल्डिंग में खुल जाएगा।
विज्ञापन
यहां सभी रिक्त फ्लैट की सूची, ले-आउट और डिजाइन अलग-अलग योजनाओं से उपलब्ध करा दी जाएगी। इस सूची से लोग अपनी पसंद का फ्लैट चुन पाएंगे।
ग्राहकों को साइट विजिट करने की सुविधा भी एलडीए मुहैया कराएगा। एलडीए की बनी पॉलिसी के मुताबिक ग्राहकों को फ्लैट की कीमत का पांच प्रतिशत पंजीकरण धनराशि के रूप में पहले जमा करना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद फ्लैट का आवंटन पत्र उसी दिन संबंधित ग्राहक को कर दिया जाएगा। यह पूरी कार्रवाई पंजीकरण धनराशि जमा करने के बाद 24 घंटे में पूरी कर दी जाएगी।
ग्राहक के लिए आवंटन की प्रक्रिया ऑन द स्पॉट करने के लिए सोमवार से काउंटर शुरू हो जाएगा। यहां नोडल अफसर के अलावा चार सहयोगी भी मौजूद रहेंगे। ग्राहक इन कर्मचारियों और काउंटर से खाली फ्लैट की जानकारी ले सकेंगे। खाली फ्लैट की सूचना एलडीए की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
Trending Videos
एलडीए के पास 6500 फ्लैट बाकी
एलडीए के रिकॉर्ड के मुताबिक करीब 6500 फ्लैट एलडीए के पास बिक्री के लिए बचे हुए हैं। इनकी कीमत 10 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक है। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार काउंटर पर या ऑनलाइन फ्लैट पसंद कर सकते हैं। इसके बाद पांच प्रतिशत धनराशि का डीडी या आरटीजीएस से भुगतान कर फ्लैट का आवंटन तुरंत पहले आओ-पहले बुक करो के आधार पर करा सकेंगे।
एक साल तक फ्लैटों की कीमत फ्रीज
एलडीए दीपावली के बाद अपने फ्लैटों की कीमत अगले एक साल के लिए फ्रीज करेगा। इसके लिए वीसी ने वित्त नियंत्रक राजीव कुमार सिंह को कार्रवाई करने के लिए कहा है। पहले आओ पहले बुक करो की योजना शुरू होने के बाद इन फ्लैटों की कीमत एक साल तक नहीं बढ़ाई जा सकेगी। अब वित्त नियंत्रक को तय करना है कि कौन से फ्लैटों और योजनाओं की कीमत अगले साल तक के लिए फ्रीज की जाए। इससे आने वाले समय में एलडीए फ्लैटों की कीमत नहीं बढ़ाएगा।