{"_id":"58f8fce84f1c1bc82a47083c","slug":"land-will-be-withdrawn-from-closed-factories","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद फैक्ट्रियो से वापस ली जाएगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद फैक्ट्रियो से वापस ली जाएगी जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर-सिडकुल हाल्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई साल से पंतनगर सिडकुल में कुछ फैक्ट्रियों ने अपना उत्पादन बंद कर दिया था, लेकिन उन्होंने सिडकुल की जमीन नहीं छोड़ी। इस दिशा में सिडकुल प्रशासन ने अब पंतनगर सिडकुल की उन 68 फैक्ट्रियों को नोटिस भेजकर उत्पादन शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन
जो फैक्ट्रियां उत्पादन शुरू नहीं कर रहीं, सिडकुल उसकी भूमि को मेगा पॉलिसी के तहत नए उद्यमियों को देने की तैयारी कर रहा है।
खास बात यह है कि एस्कॉर्ट, एचसीएल और लखानी जैसी बड़ी कंपनियों के कब्जे में सिडकुल की कई एकड़ जमीन है।
ऐसी 68 कंपनियों को नोटिस भेजा गया है। हालांकि उन फैक्ट्रियों से 90 साल की लीज का करार है और वह सिडकुल के तय टैक्स को भी समय पर जमा कर रही हैं, लेकिन उत्पादन बंद कर रखा है।
विज्ञापन
पंतनगर सिडकुल के आरएम गणपति सिंह रावत ने बताया कि पंतनगर सिडकुल में 68 कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने कई वर्षों से उत्पादन बंद किया हुआ है, ऐसी सभी कंपनियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
उनसे उत्पादन बंद करने का कारण भी पूछा गया है। यदि निर्धारित समय में उत्पादन शुरू नहीं किया तो उद्योगों की भूमि को निरस्तीकरण कर अन्य कंपनियों को आवंटित कर दी जाएगी।