फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   labourer daughter topped in school

अभाव के बाद भी बुलंद है हौसला, मजदूर की बेटी ने किया टॉप

Fri, 08 Apr 2016 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Apr 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
labourer daughter topped in school
डॉक्टर बनने की ख्वाह‌िश - फोटो : Amar Ujala

पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसनपुर खेवली में कक्षा आठ की टॉपर छात्रा अंजलि यादव को गुरुवार को साइकिल देकर सम्मान किया गया। साइकिल मिलते ही उसका चेहरा खिल उठा। 

विज्ञापन


विद्यालय में आयोजित विद्यार्थी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सरोजनी नगर निशा यादव और एसडीएम सरोजनीनगर प्रेम रंजन सिंह ने मेधावियों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


एसडीएम प्रेम रंजन सिंह ने छात्रा अंजलि से भविष्य का सपना पूछा तो उसने डॉक्टर बनने की इच्छा जाहिर की। एसडीएम ने कहा कि वह भी एक प्राथमिक विद्यालय से ही पढ़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजलि को साइकिल मिलते ही उसके मजदूर पिता कैलाश यादव की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से हमारी बिटिया आगे की पढ़ाई के लिए गांव से बाहर दूसरे स्कूल तक आसानी से जा सकेगी।


कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अनिल द्विवेदी व पार्षद प्रतिनिधि इब्राहिमपुर वार्ड अनार सिंह उर्फ अन्नू यादव ने विद्यालय के विकास के लिए  5100-5100 रुपये की आर्थिक मदद की। वहीं, कार्यक्रम आयोजक दिनेश पाल ने विद्यालय में फर्नीचर देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed