{"_id":"5a3ff8894f1c1bd1408bec76","slug":"kishor-died-in-accident-inmilak-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
मिलक सीएचसी में किशोर की मौत पर बिलखते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर-बरेली सीमा के पास हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।रामपुर-बरेली सीमा पर स्थित बरेली जिले के लभारी गांव निवासी चंद्र पाल का साईकिल सवार बेटा जितेंद्र(17) रविवार को करीब साढ़े चार बजे अपने घर से निकला था।
साइकिल सवार जितेंद्र रामपुर सीमा में कोतवाली क्षेत्र के धनेली पूर्वी गांव में एक दुकान पर बाल कटवाने के लिए आ रहा था। इस बीच हाईवे से गुजरती हुई एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार किशोर टक्कर लगते ही वहीं पर नीचे गिर गया। जहां पर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे पर तमाम लोग मौके पर दौड़े ,लेकिन उससे पहले ही किशोर की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस शव को लेकर सीएचसी पर आई। जहां पर डाक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। पुलिस ने एक ग्रामीण को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन