फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Two killed in road accidents, including the elderly

सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत

Sun, 26 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 26 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents, including the elderly
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से नेशनल हाईवे पर सवारियों भरा टेंपो पलट गया। जिससे टेंपो सवार एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अन्य सड़क हादसों में पांच घायल हो गए।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह कबरई (महोबा) से बांदा आ रहा टेंपो नेशनल हाइवे पर मटौंध थाना क्षेत्र के गंवाइन नाले के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया और गहरी खाई में जा गिरा। राहगीरों की सूचना पर आई डायल-100 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां रियाज (70) पुत्र सादल खां को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह शहर के दरी मोहाल (मर्दननाका) का रहने वाला था। इसी मोहल्ले का असलम (28) और अलीगंज निवासी राकेश (32) तथा कांशीराम कालोनी (हरदौली) का नफीस (25) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भतीजे सज्जाद खां ने बताया कि रियाज पेशे से कव्वाल थे। कबरई से लौट रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दूसरी घटना में शनिवार को सुबह अमावस्या पर अपनी निजी कार पर कानपुर से चित्रकूट जा रहे योगेंद्र (32) व चंद्रशेखर (28) नेशनल हाइवे पर गिरवां थानांतर्गत खुरहंड गांव के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक से कार टकरा जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही कानपुर नगर के रहने वाले हैं।

एक अन्य घटना में अतर्रा कस्बा निवासी रामबाबू (65) शनिवार को सुबह बांदा आते समय महुआ गांव के नजदीक बाइक से गिरकर जख्मी हो गया। उधर, जखनी (गिरवां) निवासी सुनील (22) शुक्रवार की रात कबरई से बांदा आते समय नेशनल हाइवे पर मटौंध के नजदीक स्पीड ब्रेकर में टेंपो उछल जाने से गिरकर घायल हो गया।


एक और घटना में बरसड़ा बुजुर्ग (गिरवां) निवासी लल्ला (35) शुक्रवार की शाम खुरहंड स्टेशन से सवारियां छोड़कर टेंपो से गांव जा रहा था। हाइवे पर ट्रक की टक्कर से टेंपो पलट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed