{"_id":"58bdb7a94f1c1b6d43dc4947","slug":"khoa-wary-of-adulterated","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी खोआ से सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी खोआ से सावधान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
मिलावटी खोआ से सावधान
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों में मिठाइयां बनाने के लिए खोआ की मांग बढ़ते ही कुछ कारोबारी मिलावटी खोआ बाजार में खपाने लगते हैं। मुनाफा कमाने के लिए वह इसे बनाने में हानिकारक केमिकल्स आदि का इस्तेमाल करते हैं। इस खोआ से बनी मिठाइयां खाने से लोग घातक बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। कुछ लोग इसके इस्तेमाल में सतर्कता बरत रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार अब बाजार से खोवा खरीदने के बजाय लोग खुद ही दूध से खोआ बना ले रहे हैं। इस कारण पिछले पांच सालों में दुकानों में बिक रहे खोआ की बिक्री घटी है।
ऐसे करें मिलावट की जांच
होली पर सबसे ज्यादा खपत खोआ की होती है। इसलिए दूध में जमकर मिलावट होती है। दूध में वनस्पति, डिटरजेंट, यूरिया और फार्मलीन की मिलावट की जाती है। इससे पेट दर्द, अल्सर और लीवर की बीमारी होती है। आप घर में ही दूध में मिलावट की जांच कर सकते हैं। एक टेस्ट ट्यूब में दूध लेकर समान मात्रा में हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाते हुए गर्म करें। लाल रंग आता है तो वनस्पति की मिलावट है। परखनली में दूध लेकर यूरियेज एन्जाइम डालकर अच्छी तरह हिलाएं और पांच बूंद पोटेशियम कार्बोनेट मिलाकर फिल्टर पट्टी पर कार्क से ढक दें। फिल्टर पेपर का रंग पहले लाल और फिर हरा हो जाए तो यूरिया की मिलावट है। इसी तरह खोआ की जांच के लिए खोआ को हाथ में लेकर रगड़ें। असली होगा तो घी जैसी चिकनाई हाथ में छोड़ जाएगा। साथ ही यह दानेदार होता है। नकली खोआ को हाथ में लेने पर पाउडर सा छूटता है क्योंकि उसमें सूखापन होता है। खोआ को खाकर देखें। असली होगा तो कच्चे दूध जैसा स्वाद आएगा।
हो सकती है आजीवन कैद की सजा
किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट करने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 में सजा का प्रावधान है। मिलावट अगर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, तो तीन साल से लेकर आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा का प्रावधान है। अगर किसी खाद्य पदार्थ में ऐसी मिलावट है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है, जैसे दूध में पानी तो पांच लाख रुपये के जुर्माने की सजा है।
विज्ञापन
कीमतों में हो सकता है इजाफा
खोआ विक्रेता श्याम गुप्ता ने बताया कि दस दिन में खोआ की कीमत 160 से बढ़कर 180 हो गई है। होली तक मांग बढ़ेगी तो कीमत और भी बढ़ सकती है। शहर में प्रतिदिन दस क्विंटल खोआ की खपत होती है। होली के दिनों में यह खपत पचास क्विंटल तक हो सकती है। शहर के लिए पूरा खोआ मध्य प्रदेश के भांडेर से सप्लाई होता है।