{"_id":"667ebeb63e2f2149130e1ada","slug":"khatu-shyam-fair-came-under-controversy-even-before-it-was-held-shyam-lovers-said-that-non-sanatani-people-are-organizing-the-fair-submitted-a-memorandum-to-the-collector-kargone-news-c-1-1-noi1224-1839291-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone: विवादों में खाटूश्याम मेला, श्याम प्रेमी बोले- गैर सनातनी कर रहे मेले का आयोजन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: विवादों में खाटूश्याम मेला, श्याम प्रेमी बोले- गैर सनातनी कर रहे मेले का आयोजन, सौंपा ज्ञापन
Fri, 28 Jun 2024 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 07:55 PM IST
सार
मेले के प्रचार-प्रसार के लिए बनाए गए पम्पलेट में शहर में पहली बार भव्य खाटूश्याम मंदिर के दर्शन, खरगोन महोत्सव मेला, नाम प्रकाशित किया गया है। इस पर शहर के श्याम प्रेमियों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए खाटूश्याम प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में खरगोन नगर के नवग्रह मेला ग्राउंड के पास ही सुखपुरी क्षेत्र में इन दिनों खाटूश्याम के नाम से मेला लगाने की तैयारियां की जा रही हैं। इस मेले के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया पर एक पम्पलेट भी वायरल हो रहा है, जिसमें मेले में लगाए जाने वाले दुकानों के स्टॉल की बुकिंग के लिए संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। लेकिन इन पंपलेट को लेकर ही अब विवाद छिड़ता नजर आ रहा है, जिसको लेकर खाटूश्याम के भक्तों ने शुक्रवार दोपहर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और पम्पलेट में खाटूश्याम का नाम इस्तेमाल न करने देने की मांग की।
विज्ञापन
खरगोन नगर में आयोजित होने वाले खाटूश्याम के मेले की शुरुआत से पहले ही यह विवादों में आ गया है। दरअसल, इस मेले के प्रचार-प्रसार के लिए जारी किए गए एक पंपलेट को लेकर यह पूरा विवाद खड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, इस पम्पलेट में शहर में पहली बार भव्य खाटूश्याम मंदिर के दर्शन, खरगोन महोत्सव मेला, नाम प्रकाशित किया गया है। इस पर शहर के श्याम प्रेमियों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। इसको लेकर शुक्रवार को श्याम प्रेमियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मेला आयोजन में बाबा श्याम के नाम का इस्तेमाल न करने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीएम कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे श्याम प्रेमी बॉबी मिश्रा, जितेंद्र मंडलोई, आशीष गुजराती, राकेश मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल, कुणाल रघुवंशी आदि ने बताया कि मेले का आयोजन गैर सनातनी व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा है। ऐसा आयोजन सनातन धर्म का मजाक उड़ाने जैसा होकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। शहर में श्री नवग्रह मंदिर के नाम से पिछले 132 वर्षों से मेला लग रहा है, इसके बावजूद नया मेला लगना समझ से परे है। उन्होंने मांग की है कि श्री खाटुश्याम बाबा के नाम से मेला लगाने की अनुमति न दी जाए। यदि आवेदन आता है तो आयोजकों से राजस्थान के मंदिर से अनुमति प्राप्त करने के लिए कहा जाए।
विज्ञापन
