Khargon News: टायर फटने से अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराई कार, चालक और वाहन जले
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद वीरेंद्र कार से बाहर आ गया था। इसके बाद कार में आग लगने पर सम्भवतः वो आग बुझाने के चक्कर में खुद भी जल गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से होकर गुजरने वाले खण्डवा-बड़ौदा हाइवे पर एक चार पहिया वाहन का अचानक टायर फट गया, जिससे ड्राइवर का संतुलन गाड़ी से हट गया और वाहन सामने लगे एक बिजली के खंभे से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यही नहीं, इस टक्कर के बाद ड्राइवर कुछ समझ पाता, इसके पहले ही अचानक वाहन में आग लग गई और उसमे बैठा वाहन चालक बुरी तरह से गाड़ी के साथ ही आग में झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, शनिवार सुबह ड्राइवर का पीएम कराकर उसका शव परिजन को सौंप दिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
खरगोन के स्टेट हाइवे से गुजर रही एक मारुति वेन देर रात अचानक टायर फटने के चलते असंतुलित होकर बिजली के पोल से जा टकराई और फिर वाहन में भी आग लग गई। इस हादसे में कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं चालक का शरीर पूरी तरह से जल गया। हालांकि, उसका शरीर टक्कर के बाद हुई आगजनी से जला या बिजली के पोल पर दौड़ रहे करंट से यह अभी जांच का विषय है, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि, शनिवार सुबह मृतक का पीएम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट मिलना अभी बाकी है।
इधर, खरगोन के मेनगांव थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र पिता हसरत वर्मा 35 वर्ष निवासी मछल गांव की मौत हुई है। वीरेंद्र वेन में सवारी लेकर सेंधवा गया था, लौटते समय शनिवार तड़के करीब 4 बजे बरुड़ फाटे पर उसकी कार का टायर फट जाने से वाहन असंतुलित हो गया, और बिजली के पोल से जा टकराया। जिसके बाद पोल में करंट आने से उसकी कार में आग लग गई। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद वीरेंद्र कार से बाहर आ गया था, इसके बाद कार में आग लगने पर सम्भवतः वो आग बुझाने के चक्कर में खुद भी जल गया, तो वहीं आगजनी में उसकी कार भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इधर मेनगांव थाना पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गयी है।
