फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone: Late night patrolling vehicle of police personnel was blown off, outpost in-charge died, two injured

Khargone : रात्रि गश्त को निकले पुलिसकर्मियों के वाहन के उड़े परख्च्चे, चौकी प्रभारी की हुई मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:23 PM IST
सार

रात्रि गश्त कर रहे चौकी की मोबाइल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आगे चल रहे ट्रक से मोबाइल वैन टकरा गई। चौकी प्रभारी संजय पांडे की दुर्घटना में मौत हो गई है।  

विज्ञापन
Khargone: Late night patrolling vehicle of police personnel was blown off, outpost in-charge died, two injured
पुलिस कर्मियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

विस्तार

खरगोन जिले के भीकनगांव थाना अंतर्गत आने वाली बमनाला पुलिस चौकी के प्रभारी सहित रात्रि गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों का वाहन देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में चौकी प्रभारी संजय पांडे की गंभीर हालत के चलते इलाज के लिए इंदौर ले जाते समय मौत हो गई। उनके दो अन्य सहकर्मी घायल हैं। उनका फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक और एडिशनल एसपी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चौकी प्रभारी की मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन


खरगोन जिले में हो रही हल्की बारिश के बीच बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात रात्रि गश्त पर निकले भिकनगांव थाना अंतर्गत आने वाली बमनाला चौकी का एक वाहन चौकी से करीब दो किलोमीटर दूर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चौकी के रात्रि गश्त कर रहे मोबाइल वैन में चौकी प्रभारी संजय पांडे के साथ ही दो अन्य सहकर्मी, जिनमें आरक्षक विशाल सोलंकी और चालक हरीश सिंह चौहान भी शामिल थे, गश्त पर निकले थे। इस दौरान आगे चल रहे एक ट्रक से उनका वाहन पीछे से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। गंभीर चोट के चलते चौकी प्रभारी संजय पांडे को इंदौर के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि, इंदौर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस घटना में घायल हुए कांस्टेबल विशाल सोलंकी और चालक हरीश सिंह चौहान का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज जारी है। देर रात हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना और एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल भी जिला अस्पताल पहुंचे। चौकी प्रभारी की मौत की पुष्टि एएसपी बघेल ने की। चौकी प्रभारी पांडे लंबे समय तक बड़वानी जिले के वरला, सेंधवा शहर और ग्रामीण थाने में भी पदस्थ रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घायलों को अस्पताल लाया गया।  

 

पुलिस कर्मियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

चौकी प्रभारी संजय पांडे। 

 

पुलिस कर्मियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

पुलिसकर्मियों के वाहन के परखच्चे उड़ गए।  

 

पुलिस कर्मियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

दुर्घटना के बाद पुलिसकर्मियों का वाहन। 

पुलिस कर्मियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

पुलिसकर्मियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed