{"_id":"573cb0bc4f1c1bd61aac72fb","slug":"kanbu-pond-culpable","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबू तालाब दुर्दशा का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबू तालाब दुर्दशा का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 18 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
औडे़रा रोड स्थित सूखा पड़ा कंबू तालाब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ हमीरपुर। कस्बे से सटे अतरौलिया गांव स्थित सौ साल से अधिक पुराना तालाब दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। तालाब सूखने से मवेशी पानी के लिए यहां वहां भटक रहे हैं। प्रशासन के अधिकारी तालाब में पानी भरने को लेकर संजीदा नहीं है। ग्राम प्रधान बजट को लेकर रोना रो रहे हैं।
विज्ञापन
अतरौलिया गांव मौजा औडेरा रोड स्थित कंबू तालाब करीब सौ साल से अधिक पुराना बताया जाता है। इस तालाब में आज तक कभी पानी नहीं सूखा। लेकिन पिछले दो सालों से सूखे से तालाब में अब धूल उड़ने लगी है। तालाब सूखने से मवेशी पानी के लिए यहां वहां भटकने लगे हैं। पांच साल पहले इस तालाब में लबालब पानी भरा रहता था जिसमें कस्बे के सैकड़ों लोग प्रतिदिन इस तालाब में नहाने और अन्य कार्य जैसे कपडे़ धोने आदि के लिए जाया करते थे।
विज्ञापन
वहीं तालाब के पास स्थित मोक्ष धाम होने से अंतिम संस्कार करने के बाद लोग तालाब में नहाते थे। रखरखाव और उपेक्षा के चलते यह तालाब अब अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। पिछले दो सालों से तालाब में एक बूंद भी पानी नहीं है। ग्राम प्रधान ब्रजपाल राजपूत ने बताया कि तालाब में पानी भरवाने के लिए बजट नहीं है। उन्होंने थोड़ा सा पानी किसी तरह से भरवाया था, वह भी सूख गया।
विज्ञापन