{"_id":"6a36f89047ce383e9c0889a7","slug":"jhajjar-roadways-workshop-to-become-a-grand-venue-for-yoga-all-preparations-complete-dc-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-136531-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर रोडवेज वर्कशॉप बनेगा योग का विराट मंच, सभी तैयारियां पूरी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर रोडवेज वर्कशॉप बनेगा योग का विराट मंच, सभी तैयारियां पूरी : डीसी
विज्ञापन
झज्जर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को झज्जर जिला पूरी तरह योगमय नजर आएगा। योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा और योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हजारों लोग सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे।
जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज वर्कशॉप परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि कार्यक्रम सुबह छह बजे शुरू होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाइव संबोधन भी प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद योगाचार्यों के मार्गदर्शन में कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया जाएगा।
जिला मुख्यालय के अलावा बहादुरगढ़, बादली, बेरी, माछरौली, मातनहेल और साल्हावास में भी ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।