फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jammu-Srinagar Highway block due to landsliding

दर्जनों जगह पस्सियां गिरने से नेशनल हाईवे बंद

Fri, 18 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन Updated Fri, 18 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Srinagar Highway block due to landsliding
पस्सियां गिरने से कई रास्ते हुए बंद - फोटो : अमर उजाला

वीरवार की सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप करना पड़ा। रामबन और बनिहाल के बीच दर्जनों जगहों पर पस्सियां गिरने के कारण हाईवे की हालत खस्ता हो गई है।

विज्ञापन


इसलिए विभाग ने एहतियात के तौर पर मौसम साफ होने तक हाईवे पर हर प्रकार के यातायात को बंद रखने का एलान कर दिया। जानकारी के मुताबिक खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर हाईवे पर रामबन जिले के गांगरो, सेरबीबी, नाचिलाना, सेरबीबी, मगरकोट, पंठियाल, डिगडोल और बैटरीचश्मा आदि इलाके में पड़ा।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों दर्जनों जगहों पर भारी मात्रा में मलबा पहाड़ी बारिश के पानी के साथ हाईवे पर आ गिरा। इससे हाईवे पर यातायात ठप करना मजबूरी बन गई। ऐसे में सफर करना खतरे से खाली नहीं था। इसी पस्सियों की वजह से गांगारो में बड़ा हादसा हुआ और रामसू में पत्थर की चपेट में पुलिस की गाड़ी भी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन हादसों के तुरंत बार प्रशासन हरकत में आया और हर तरह के ट्रैफिक को तत्काल रोकने का एलान कर दिया। जो गाड़ियां जहां थीं, वहीं रोक दी गई। इस तरह हाईवे पर हजारों वाहन फंस गए। यात्री दिन भर मौसम ठीक होने का इंतजार करते रहे। लेकिन मौसम में कोई सुधार नहीं दिखा

इसके चलते वीरवार देर शाम तक हाईवे को साफ करने का काम भी शुरू नहीं करवाया जा सका था। लिहाजा शुक्रवार को भी यातायात प्रभावित रहने के आसार हैं। ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से बताया गया कि फिलहाल मौसम का रुख बहुत खराब है।


जैसे ही मौसम साफ होगा, वैसे ही हाईवे को साफ करने का काम शुरू करवाया दिया जाएगा। खराब मौसम में यह इलाका काफी खतरनाक हो जाता है। इसलिए यातायात रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed