फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jam on the highway from the passenger upset

हाईवे पर जाम से यात्री हुए हलकान

Mon, 28 Mar 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Mon, 28 Mar 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Jam on the highway from the passenger upset
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फंसे थे हजारों वाहन - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रविवार को जाम लगने से यात्री एक बार फिर हलकान हुए। यात्रियों को एक घंटे का सफर तय करने में चार घंटे का वक्त लग गया। इस दौरान मुसाफिरों को कई तरह की दिक्कतें आईं। रविवार की छुट्टी मनाने निकले लोगोें का छुट्टी का मजा भी किरकिरा हो गया। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप जा रहे कई सैलानी जाम के चलते बीच रासते से वापस हो गए। रविवार की सुबह से ही चिनैनी से उधमपुर के बीच कई स्थानों पर जाम लगा था। इस दौरान जाम में एंबुलेंस भी फंसी देखी गई।

विज्ञापन


उधमपुर तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम इतना लंबा था कि चिनैनी से उधमपुर तक चलने वाले वाहनों को एक घंटे के सफर में चार घंटे लग गए और जो यात्री जरूरी काम से उधमपुर गए हुए थे, जब उनका काम समय पर न हुआ तो वह भी वापस लौट गए। जाम में फंसे हरदेव सिंह, कृष्ण कुमार, रवि सिंह ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पिछले कुछ दिनों से जाम की समस्या बन रही। इससे उधमपुर से चिनैनी तक सफर करने में कई तरह की दिक्कतें आ रहीं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed