फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   grand Rath Yatra will be taken out in Rajnandgaon Sanskardhani marking an 87-year-old tradition

Rath Yatra 2026: 87 साल की परंपरा, 16 जुलाई को संस्कारधानी राजनांदगांव में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

Tue, 14 Jul 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 06:04 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के संस्कारधानी राजनांदगांव में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकलेगी। यह 87 वर्षों से चली आ रही एक पुरानी परंपरा है। यहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा देवशयनी एकादशी तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।

विज्ञापन
grand Rath Yatra will be taken out in Rajnandgaon Sanskardhani marking an 87-year-old tradition
.भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे देश में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। छत्तीसगढ़ के संस्कारधानी के जाने वाले राजनांदगांव में भी लगभग 87 वर्षों की परंपरा आज भी बरकरार है। 16 जुलाई को शहर के गांधी चौक से भव्य भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे। जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


राजनांदगांव में भी 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की 87वीं भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। राजनांदगांव शहर की गांधी चौक के पास स्थित मंदिर से यह यात्रा शुरू होकर शहर की पुरानी हटरी के श्री राम जानकी मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा देवशयनी एकादशी तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
विज्ञापन

 

.

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महाप्रसाद वितरण संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन भी उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। राजनांदगांव के इस मंदिर में लगभग 87 वर्षों से यह रथ यात्रा चली आ रही है। मंदिर से भव्य भगवान जगन्नाथ की यह रथ यात्रा शहर की विभिन्न मार्गों से होकर गुजरती है।


शहर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। भजन कीर्तन सांस्कृतिक प्रस्तुति और लोगों की मौजूदगी में यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलती है। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होते हैं। संस्कारधानी राजनांदगांव में यह परंपरा 87 साल से चली आ रही है। भव्य रथ यात्रा राजनांदगांव में निकल जाती हैं।

16 जुलाई को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ यह यात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर मंदिर समिति के द्वारा तैयारी की जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। रथ यात्रा में शामिल होते हैं।

.

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed