फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Internet usage rises in villages; women are not lagging behind either.

गांवों में बढ़ा इंटरनेट का प्रचलन, महिलाएं भी पीछे नहीं

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 09 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
रवि हसिजा
विज्ञापन

झज्जर। मोबाइल फोन और इंटरनेट का ज्यादा प्रयोग करने में बच्चे ही नहीं बड़े भी पीछे नहीं हैं। घंटों मोबाइल में रील देखना, बनाने का काम किया जा रहा है। हरियाणा के ग्रामीण परिवेश में भी इंटरनेट लत बन चुकी है। कुछ सालों में शहरी इलाकों की बजाय ग्रामीण क्षेत्र में इंटरनेट का प्रयोग बढ़ा है। खास बात यह है कि इंटरनेट का प्रयोग करने में गांव की महिलाओं की संख्या में 18.9 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। यह खुलासा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 की रिपोर्ट में हुआ है।
एनएफएचएस-6 सर्वे 2023-24 में करवाया गया था, जबकि एनएफएचएस-5 सर्वे 2019-21 में हुआ था। एनएफएचएस-6 सर्वे की रिपोर्ट इसी साल मई में जारी हुई थी। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र में 2019-21 में 48.4 फीसदी महिलाओं ने इंटरनेट का प्रयोग किया था। 2023-24 में यह आंकड़ा बढ़कर 67.3 फीसदी पहुंच गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में पहले 74 फीसदी महिलाएं ही कभी न कभी इंटरनेट का प्रयोग करती थीं, जबकि अब यह आंकड़ा 84.9 फीसदी पर आ गया है। पुरुषों में भी यह लत बढ़ी है। 2019-21 सर्वे के अनुसार ग्रामीण पुरुषों में यह आंकड़ा 72.4 फीसदी था, जो अब बढ़कर 84.9 फीसदी पर आ गया है। शहरी क्षेत्र में केवल तीन फीसदी आंकड़ा बढ़ा है। पहले यह आंकड़ा 87 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 90 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
इंसेट
मोबाइल प्रयोग में फरीदाबाद की महिलाएं आगे, नूंह की पीछे
आंकड़ों पर नजर डालें तो फरीदाबाद की महिलाएं सबसे ज्यादा इंटरनेट का प्रयोग करती हैं।
वहां का आंकड़ा सबसे ज्यादा 89.4 फीसदी है। 2019-21 में यह आंकड़ा महज 57.3 था। यानी 32.1 फीसदी महिलाएं इंटरनेट प्रयोग ज्यादा करने लगी हैं। वहीं प्रदेश में नूंह जिला ऐसा है, जहां अब भी 40.8 फीसदी महिलाएं ही कभी न कभी इंटरनेट का प्रयोग करती हैं, जबकि 2019-21 में यह आंकड़ा 15.6 फीसदी था।
इंसेट
इंटरनेट के प्रयोग पर एक नजर

जिला महिलाएं 2019-21, महिलाएं 2023-24, पुरुष 2019-21, पुरुष 2023-24
अंबाला 48.3 73.9 69.5 90.3
भिवानी 38.4 69.8 67.3 85.8
दादरी 55.7 73.9 70.9 88.2
फरीदाबाद 57.3 89.4 75.9 93.6
फतेहाबाद 43.3 62.0 65.0 81.9
गुरुग्राम 70.3 86.5 88.5 95.3
हिसार 49.4 71.4 65.8 82.4
झज्जर 58.2 71.3 82.7 86.0
जींद 53.8 75.2 81.4 80.0
कैथल 39.8 59.5 76.1 84.8
करनाल 37.0 69.8 66.8 80.6
कुरुक्षेत्र 44.2 77.1 62.4 90.0
महेंद्रगढ़ 50.5 80.5 75.3 80.8
नूंह 15.6 40.8 68.3 88.9
पलवल 30.8 76.1 66.2 86.1
पंचकूला 66.2 76.7 84.2 95.7
पानीपत 38.9 83.4 74.5 86.5
रेवाड़ी 50.1 82.9 76.5 92.8
रोहतक 68.5 85.3 78.1 80.6
सिरसा 52.9 67.2 48.6 90.3
सोनीपत 59.3 67.0 77.6 85.4
यमुनानगर 38.3 63.3 62.7 82.7
नोट- ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 की रिपोर्ट में जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed