Hindi News
›
City & states
›
inso national president video conference with district president
{"_id":"5eb50bd88ebc3e90784e4f26","slug":"inso-national-president-video-conference-with-district-president6","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन एजुकेशन में सुधार के लिए बने कमेटी जिसमें छात्र शामिल हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन एजुकेशन में सुधार के लिए बने कमेटी जिसमें छात्र शामिल हों
दिग्विजय चौटाला वीडियो कॉन्फ्रेंस करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने जिला अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनके फीडबैक लिए। ऑनलाइन एजुकेशन और नए सत्र के दाखिलों में छात्रों को आ रही दिक्कतों पर चर्चा की है। महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष अभिषेक कुराहवटा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को ऑनलाइन परीक्षाओं की व्यवस्था को दुरुस्त और स्पष्ट करने, छात्राओं की फीस माफ करने की मांग रखी। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। जिनका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रधान अभिषेक कुराहवटा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते कॉलेजों-विश्वविद्यालयों में प्रभावित हो रही है। ऑनलाइन स्टडी को ग्रामीण एरिया में प्रभावी रूप से लागू नहीं किया जा पा रहा। ग्रामीण क्षेत्र में इंटरनेट स्पीड, बिजली, नेटवर्क सहित कई समस्याएं रहती हैं। इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल ने सुझाव दिया कि छात्रों को शामिल करके सरकार को राज्य स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाना चाहिए। जिससे ऑनलाइन स्टडी को मॉनिटर करते हुए उसे और बेहतर किया जा सके। वहीं छात्रों की परीक्षाओं का भी सरकार कोई हल निकाले। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इन सभी विषयों के बारे में वे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से बातचीत करके प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।इनसो के पदाधिकारियों ने रक्तदान शिविर लगाने का भी प्रस्ताव रखा।इनसो जिला अध्यक्ष ने एजुकेशन लोन की किस्तों और ब्याज को स्थगित करने की मांग रखी। अभिषेक ने बताया कि कुछ निजी संस्थान नए सत्र की पूरी फीस शुरू में ही लेना चाहते हैं जिस पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि एडवांस फीस का बोझ इस साल युवाओं पर बिल्कुल ना डाला जाए। उन्होंने बताया कि इनसो की ओर से हेल्पलाइन नंबर के जरिए लोगों की मदद की जा रही है। जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर वितरित किए जा रहे हैं। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।