फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Inquiry into soil extraction from panchayat land in Kukdola completed; report submitted to the DC.

कुकड़ोला में पंचायती जमीन से मिट्टी उठाने की जांच पूरी, रिपोर्ट डीसी को सौंपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
बादली। कुकड़ोला गांव में पंचायती जमीन से मिट्टी उठाने के मामले में गठित जांच कमेटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट जिला उपायुक्त वर्षा खांगवाल को सौंप दी है। अब रिपोर्ट के आधार पर जिला उपायुक्त की ओर से मामले में आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि पंचायती जमीन से मिट्टी उठाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से शिकायत की थी। शिकायत के बाद डीसी ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। इसके तहत पंचायत विभाग, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर और खनन विभाग के अधिकारियों ने जांच कर अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार की। सभी रिपोर्ट जिला उपायुक्त को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन

क्या था मामला
ग्रामीणों ने शिकायत में गांव के सरपंच पर पंचायती जमीन से मिट्टी उठवाने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि मिट्टी का इस्तेमाल ईंट भट्ठे और निजी कार्य के लिए किया गया। शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों की कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई थी। अब जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद ग्रामीणों को प्रशासन के निर्णय का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed