{"_id":"577c0b784f1c1b6f0c7faf59","slug":"increasing-of-covered-area-of-chb-houses-case-reached-at-advisor-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"CHB के मकानों के कवर एरिया बढ़ाने का मामला पहुंचा एडवाइजर के पास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CHB के मकानों के कवर एरिया बढ़ाने का मामला पहुंचा एडवाइजर के पास
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के एडवाइजर परिमल राय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउसिंग बोर्ड इंडिपेंडेंट मकानों के कवर एरिया बढ़ाने के फैसले को नामंजूर करने का मामला अब सलाहकार परिमल राय के सामने उठाने जा रहा है। बोर्ड चाहता है कि मकानों का एरिया 70 से बढ़ाकर 75 प्रतिशत कवर किए जाने की मंजूरी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
सीएचबी के चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस का कहना है कि काफी सोच समझकर बोर्ड के मकानों का कवर एरिया 60 से बढ़ाकर 70 प्रतिशत कवर करने का निर्णय लिया गया था। उनका कहना है कि जब संपदा विभाग अपने मकानों को यह राहत दे सकता है तो बोर्ड क्यों नहीं। अब बोर्ड 70 की बजाय 75 प्रतिशत एरिया कवर की मंजूरी प्रशासन से मांगेगा क्योंकि यहां पर अधिकतर मध्यम वर्ग के परिवार रहते हैं, उन्हें ज्यादा कवर एरिया देने की जरूरत है। बुधवार को सलाहकार को इस संबंध में डीओ लेटर भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि सीएचबी ने बीते माह 60 की जगह 70 प्रतिशत एरिया कवर करने की मंजूरी देने का निर्णय लिया था। इस फैसले से लोगों ने बड़ी राहत महसूस की थी। कवर एरिया बढ़ने से लोग अतिरिक्त कमरा बनाने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार को मुख्य प्रशासक एवं वित्त सचिव सरबजीत सिंह ने हाउसिंग बोर्ड को पत्र लिखा था कि यह फैसला मास्टर प्लान के खिलाफ है, ऐसे में इसे मंजूर नहीं किया जा सकता। इस समय शहर में पांच हजार इंडिपेंडेंट हाउसेज हैं।