{"_id":"56efa4db4f1c1bed5df14e38","slug":"income-tax-raid-on-congress-leader-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता के घर पर इनकम टैक्स का छापा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता के घर पर इनकम टैक्स का छापा, हड़कंप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Mar 2016 02:12 PM IST
विज्ञापन
आयकर छापे
- फोटो : income tax raid
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को आयकर विभाग द्वारा की कार्रवाई से उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल पैदा हो गई।
विज्ञापन
बाजपुर में कांग्रेस नेता हरमिंदर सिंह लाडी के आवास पर आयकर की टीम ने छापा मारा। बताया गया कि सोमवार को इनकम टैक्स की टीम दिल्ली से छापेमारी के लिए बाजपुर पहुंची। जिसके बाद टीम ने छापेमारी की प्रक्रिया शुरू कर दी।
दोपहर बाद तक छापेमारी की कार्रवाई होती रही। इस छापेमारी को उत्तराखंड में हो रही राजनीतिक उथल-पुथल से जोड़कर देखा जा रहा है।
साफ नहीं हुई दून में हुए छापों की तस्वीर
उधर, केंद्र से आई आयकर विभाग की टीम द्वारा राजधानी में बीते शुक्रवार को पड़े छापों की तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। शराब कारोबारियों के यहां छापे में क्या मिला या फिर टीम को निराश ही लौटना पड़ा इसकी अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
बता दें कि इनकम टैक्स दिल्ली से आई टीमों ने शुक्रवार को शराब कारोबारी इंद्रजीत सिंह खत्री, रामेश्वर हवेलियां के ठिकानों पर छापेमारी की थी। अटकलें लगाई गईं कि आयकर विभाग की टीम दस्तावेज खंगालने के बाद दिल्ली लौट गई। छापों में क्या मिला, इसको लेकर अभी तक कयासों का दौर जारी है।
विज्ञापन