फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Illegal arms factory was running in the house of the former head in mainpuri crime

Mainpuri: पूर्व प्रधान के घर में चल रही थी अवैध असलहा फैक्टरी, तीन गिरफ्तार

Tue, 11 Oct 2022 03:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 03:34 PM IST
सार

आरोपी मांग के अनुसार ही तमंचा बनाए जाने का काम करते थे। पकड़े गए आरोपियों को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपियों को जेल भेजा गया।
 

विज्ञापन
Illegal arms factory was running in the house of the former head in mainpuri crime
Illegal arms factory (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में एक पूर्व प्रधान के घर में अवैध असलहा फैक्टरी चल रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एएसपी ने बताया कि तीन बने तमंचा, पोनिया व कई अधबने तमंचा उपकरण आदि मिले हैं। आरोपियों को मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी राजेश कुमार ने बेवर पुलिस द्वारा असलहा फैक्टरी पकड़े जाने के संबंध में जानकारी दी। बताया कि प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा को सूचना मिली थी कि गांव हुसैनपुर में पूर्व प्रधान कावेंद्र उर्फ बंटू के घर में चोरी छिपे तमंचा बनाए जाने का काम चल रहा है। इस सूचना पर सोमवार की देर रात पुलिस ने दबिश देकर तमंचा बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


मौके से पुलिस को तीन बने तमंचा, पोनिया, कई अधबने तमंचा उपकरण आदि बरामद हुए। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कावेंद्र सिंह उर्फ बंटू निवासी गांव हुसैनपुर, राजू निवासी गांव नगला भूपत थाना किशनी और उमेश सिंह निवासी गांव सिनौड़ा थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद बताया। इन लोगों ने बताया कि तमंचा को चार से पांच हजार और पोनिया को आठ से 10 हजार रुपया में बेच देते थे। वह मांग के अनुसार ही तमंचा बनाए जाने का काम करते थे। पकड़े गए आरोपियों को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed