Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   If your name is not in the draft electoral roll, even those who were previously registered as voters should fill out Form 6.

ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं तो पूर्व मतदाता भी भरें फॉर्म-6

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं होने पर पहले से मतदाता रहे नागरिकों को भी फॉर्म-6 भरकर नए सिरे से आवेदन करना होगा। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 3 नवंबर को इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है। एसआईआर-2026 के तहत यह व्यवस्था सभी पात्र नागरिकों पर समान रूप से लागू होगी।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि पूर्व में मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद फॉर्म-6 भरना गलत घोषणा नहीं माना जाएगा। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) भी इस आधार पर किसी नागरिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन पात्र नागरिकों के नाम एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची में भी शामिल नहीं होंगे, उन्हें बाद में आवेदन का अवसर मिलेगा। ऐसे नागरिक अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद विशेष अभियान या मतदाता सूची के निरंतर अद्यतन के दौरान फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
संवाद न्यूज एजेंसी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed