फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   If your kitchen is not running expired cylinders

आपकी रसोई में तो नहीं चल रहा एक्सपायर सिलेंडर

Mon, 11 Jul 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Mon, 11 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
If your kitchen is not running expired cylinders
दुकान पर रखा एक्सपायर सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला
चेक कर लीजिए, कहीं आपकी रसोई में एक्सपायर  गैस सिलेंडर तो नहीं चल रहा है। अगर ऐसा है तो उसे तत्काल हटा दीजिए, नहीं तो यह सिलेंडर कभी भी बड़ा हादसा कर सकता है। बाजार में एक्सपायर रसोई गैस सिलेंडर चल रहे हैं। यह जान माल के लिए खतरा बने हुए हैं।  
विज्ञापन


गैस एजेंसियों से टेढ़े-मेढ़े और जंग खाए सिलेंडर उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं। यह रसोई गैस सिलेंडर  अपनी अवधि पूरी कर चुके हैं यानी इनकी एक्सपायर डेट निकल गई है। यह नियमों के तहत निष्प्रयोज्य हैं। अवधि खत्म होने के बाद इनके प्रयोग पर रोक है । इसके बावजूद ऐसे सिलेंडर दिए जा रहे हैं। जानकारी के अभाव में उपभोक्ता इन सिलेंडरों का धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन सिलेंडरों की वजह से कभी भी हादसा हो सकता है। बाजार में दुकानों पर भी अवैध रूप से से ऐसे सिलेंडर बिक रहे हैं। बाजार में बड़ी तादाद में एक्सपायर सिलेंडर देखने को मिल रहे हैं। इन्हें ब्लैक में बेचा जा रहा है।  एक रसोई गैस सिलेंडर की अधिकतम अवधि दस साल तक है। उसके बाद यह निष्प्रयोज्य हो जाता है। अवधि समाप्त होने पर गैस रिफलिंग के बाद यह कभी भी फ ट सकता है। सहालग में भी ऐसे सिलेंडरों की खपत की जा रही है। हालांकि इंडेन एजेंसी संचालकों दावा है कि एक्सपायर होने वाले सिलेंडर को कंपनी से रिफिल नहीं किया जाता है। बाजार में  दुकानदारों के पास ऐसे सिलेंडर चलन में हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे जांचें कि सिलेंडर एक्सपायर है या नहीं
सिलेंडर के ऊपरी हिस्से में तीन पत्तियां लगी रहती हैं। इसमें दो पत्तियों पर सिलेंडर का वजन, तीसरी पत्ती में  नंबर लिखे होते हैं। यह ए-10,बी-12 या डी -14 जैसे होते हैं।
 इसमें रोमन अक्षरों का मतलब तिमाही के रूप में होता है। जैसे ए का मतलब जनवरी से मार्च तक , बी का मतलब अप्रैल से जून तक , सी का मतलब जुलाई से सितंबर  व डी का मतलब अक्तूबर से दिसंबर तक ।

 ए,बी,सी और डी अंकों के बाद लिखी संख्या एक्सपायरी वर्ष होती है।
 जैसे किसी सिलेंडर पर लिखा है ए-15 तो इसका मतलब यह सिलेंडर मार्च 2015 में एक्सपायर हो चुका है।

एक्सपायर रसोई गैस सिलेंडरों के चलन की सूचना नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। ऐसी समस्या मिले तो उपभोक्ता शिकायत करें। कार्रवाई की जाएगी।
                                       दिलीप कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed