फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Idols made of clay are increasingly being preferred.

मिट्टी से बनीं प्रतिमाओं को अधिक पसंद किया जा रहा

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 13 Sep 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Idols made of clay are increasingly being preferred.
-फोटो 96 : गणेश जी की मूर्ति। स्रोत समिति
बहादुरगढ़। शहर में गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार गणेश प्रतिमाओं को लेकर लोगों की पसंद में बदलाव आया है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता के कारण मिट्टी से बनीं प्रतिमाओं को अधिक पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

मूर्ति विक्रेताओं के पास मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग बढ़ी है। बहादुरगढ़ में गणेश महोत्सव की शुरुआत करीब 22 साल पहले हुई थी। महाराष्ट्र के नेलकंरजी गांव से आए रविकांत भोसले ने गणपति चौक पर इसकी शुरुआत की थी। उस समय यह महोत्सव कुछ ही स्थानों पर आयोजित होता था। अब इसका दायरा बढ़ गया है। इस वर्ष शहर में 50 से अधिक छोटे-बड़े पंडाल लगाए जा रहे हैं। मेन बाजार सहित कई अन्य स्थानों पर भी महोत्सव आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन

शहर के कई हिस्सों में गणपति के पंडाल सज रहे हैं। इनमें ओमेक्स, एचएल सिटी, सेक्टर-दो मंदिर, सेक्टर-6, किला मोहल्ला, दुर्गा मंदिर, जटवाड़ा मोहल्ला, तीन शक्ति मंदिर और बॉम्बे वाली गली शामिल हैं। लोग बड़ी संख्या में अपने घरों में भी गणपति स्थापित कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, मिट्टी की प्रतिमाएं पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प हैं। विसर्जन के बाद मिट्टी पानी में आसानी से घुल जाती है, इसलिए श्रद्धालु अब प्लास्टर ऑफ पेरिस की बजाय मिट्टी की प्रतिमाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed