फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   idli making in home

घर में इडली बनाने का आसान तरीका

Sun, 17 Nov 2013 03:16 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Nov 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
idli making in home

घर में मेहमान आएं, चाहे वीकेंड पर कुछ नया बनाना हो तो इसके लिए आप इडली बना सकते हैं।

विज्ञापन


सामग्रीः
चावल – 3 छोटी कटोरी
उड़द दाल – 1 छोटी कटोरी
नमक – स्वादानुसार
बेकिंग सोडा – ½ छोटी चम्मच
काली मिर्च – 1 छोटी चम्मच
तेल या घी – 5 से 6 छोटे चम्मच (इडली स्टैंड मे लगाने के लिए)

विधिः
दाल और चावल को पांच-छह घंटे पानी मे भिगो दीजिए। उसके बाद दाल और चावल में से अतरिक्त पानी निकाल कर, थोड़ा पानी डाल कर मिक्सी से दरदरा पीस लें। फिर पेस्ट में बेकिंग सोडा डाल कर पेस्ट को कुछ घंटों के लिए वैसे ही छोड़ दें।

उसके बाद पेस्ट मे नमक और काली मिर्च डाल दीजिये। अगर आप ड्राई फ्रूट्स डालना चाहते हैं तो उनको बारीक काट कर पेस्ट में डाल दीजिए।

फिर कूकर या पतीले या इडली स्टैंड मे 2 से 3 गिलास पानी डाल दीजिए। पानी की मात्रा उतनी रखनी है ताकि इडली स्टैंड का नीचे का खाना पानी को छुए न और न ही ज्यादा नीचे हो।
विज्ञापन


स्टैंड मे तेल लगा लीजिए, फिर स्टैंड के खानो में इडली का पेस्ट डालें। एक टाइम मे 12 से 16 इडली बन सकती है, ये मात्रा स्टैंड के ऊपर निर्भर करती है।

इडली स्टैंड को पतिले या कूकर या इडली के स्टैंड मे रख कर उसे ढख दें। 15 मिनट तक तेज आँच पर पकने दें। उसके बाद आप चाकू को इडली में डाल कर देख लें कि इडली चाकू पर चिपक तो नहीं रही, पकी हुई इडली चाकू पर नहीं चिपकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इडली पक जाए तब स्टैंड को ठंडा होने के लिए रख दें। चाकू की मदद से इडली निकाल लें। इडली बन कर तैयार है। इसे आप सांभर, नारियल और मूँगफली की चटनी के साथ परोसिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed