Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   home, and the message of Vedic culture reaching

घर-घर यज्ञ, जन-जन तक वैदिक संस्कृति का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
home, and the message of Vedic culture reaching
13उचाना01 : उचाना क्षेत्र में एक मकान में हवन-यज्ञ करते हुए। विज्ञप्ति
शारदीय नवसस्येष्टि पर्व पर आर्य महासंघ के तत्वावधान में जींद जनपद में आर्य समाज द्वारा 650 से अधिक स्थानों पर सामूहिक यज्ञ किए गए। इस अभियान के तहत वैदिक परंपरा को घर-घर तक पहुंचाने, प्राचीन वैदिक परंपराओं को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया और समाज को पर्यावरण संरक्षण, आपसी भाईचारे और सामूहिक कल्याण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने यज्ञ में भाग लेकर आहुतियां दीं। कुलवीर आर्य, जयकिशन आर्य, संदीप आर्य ने बताया कि शारदीय नवसस्येष्टि यज्ञ का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। वैदिक परंपरा में नई फसल प्राप्त होने पर ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करने और प्रकृति के उपकारों को याद करने के लिए यज्ञ किया जाता है। यह परंपरा मनुष्य को अन्न, जल, वायु और प्रकृति के महत्व का एहसास कराती है। यज्ञ के माध्यम से व्यक्ति अपनी मेहनत के साथ-साथ प्रकृति और परमात्मा के प्रति कृतज्ञता भी प्रकट करता है।
विज्ञापन

यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, त्याग, परोपकार और सामूहिक कल्याण की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि वैदिक संस्कृति में यज्ञ का विशेष स्थान है। इसके माध्यम से समाज में अच्छे विचारों, नैतिक मूल्यों और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। ऐसी गतिविधियां नई पीढ़ी को भी भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं से परिचित करवाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed