फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   He was caught for the fifth time while stealing electricity

बिजली चोरी करते हुए पांचवी बार पकड़ा गया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
He was caught for the fifth time while stealing electricity
खुर्जा। लॉकडाउन के बाद पहली बार विद्युत निगम की टीम ने नगर के मोहल्ला सरायअल्लो में शनिवार तड़के फोर्स के साथ छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति पांचवी बार बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा बिजली चोरी करते हुए पाए जाने पर ४० लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कार्रवाई से मोहल्ले में हड़कंप मचा रहा। एक्सईन पॉवर कारपोरेशन महेश उपाध्याय ने बताया कि नगर के मोहल्ला सराय अल्लो में शनिवार सुबह विभाग की तरफ से मॉस्क रेड़ अभियान चलाया गया। दरअसल कोरोना के चलते कई दिनों तक लॉकडाऊन की स्थिति रही थी। हांलाकि इस दौरान बिजली चोरी की काफी शिकायतें मिल रही थी। एक्सईएन ने बताया कि विद्युत चोरी के चलते क्वारटींन सेंटरों में विद्युत आपूर्ति में समस्या आ रही थी। शनिवार को एसपी देहात के निर्देशों के बाद भारी पुलिस बल के साथ विद्युत निगम की टीम ने मोहल्ला सराय अल्लो में छापेमारी कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान बिल्लू नाम के व्यक्ति को पांचवी बार बिजली चोरी करते पकड़ा गया। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन को लिखा गया है। इसके अलावा चेकिंग में पकड़े गए ४० लोगों के के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक्सईएन ने बताया कि अब ड्रोन के जरिए बिजली चोरी की निगरानी रखी जाएगी। विभागीय कार्रवाई से बिजली चोरों मे हड़कंप मचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed