{"_id":"6a15a52c0ea6968db60b0be5","slug":"he-used-to-smuggle-opium-under-the-guise-of-bus-driving-bastar-news-c-1-1-noi1494-4325050-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: जगदलपुर में बस चालक अफीम तस्करी में गिरफ्तार, 95 हजार रुपये की अफीम जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: जगदलपुर में बस चालक अफीम तस्करी में गिरफ्तार, 95 हजार रुपये की अफीम जब्त
Tue, 26 May 2026 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 07:42 PM IST
सार
जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए यात्री बस चालक को अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 167.2 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
अफीम के साथ गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर। राजधानी से चलने वाली एक यात्री बस का चालक अफीम तस्करी में पकड़ा गया है। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 167.2 ग्राम अफीम भी जब्त की है। इसकी कीमत 95,000 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना थी कि एक व्यक्ति गोयल बाड़ी तिराहा रायपुर सड़क के पास अफीम बेचने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम हरदीप सिंह बताया। वह 63 साल का है और खुर्सीपार भिलाई, दुर्ग का निवासी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे विशेष न्यायालय एनडीपीएस जगदलपुर भेजा गया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन