फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   hatya aaropi

राजनांदगांव : मंड़ई मेले में मामूली विवाद में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जंपिंग झूला को लेकर हुई थी कहासुनी

Thu, 15 Jan 2026 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Jan 2026 06:02 PM IST
सार

नवगठित जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में पुलिस ने मंड़ई मेले के दौरान मामूली विवाद में हुई हत्या के मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना में एक विधि से संघर्षरत नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

विज्ञापन
hatya aaropi
आरोपी

विस्तार

नवगठित जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में पुलिस ने मंड़ई मेले के दौरान मामूली विवाद में हुई हत्या के मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना में एक विधि से संघर्षरत नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना का विवरण
खैरागढ़ जिले के पिपलाकछार गांव में बाजार चौक के पास आयोजित मड़ई मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मोरध्वज पटेल (26 वर्ष) की कुछ आरोपियों से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मिलकर मोरध्वज पर प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोरध्वज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव रेफर किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिसिया कार्रवाई
पुलिस ने इस घटना के संबंध में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी हेमचंद निषाद और उसके साथी एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि जंपिंग झूला में कूदने को लेकर आरोपी, मृतक और अन्य युवकों के बीच विवाद हो रहा था। इस बीच-बचाव करने आए मोरध्वज की विधि से संघर्षरत बालक से कहासुनी हो गई। बालक ने भीड़ का फायदा उठाकर अपने पास रखे चाकू से मोरध्वज के पेट में हत्या की नीयत से वार कर दिया और भीड़ में शामिल हो गया। विधि से संघर्षरत बालक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू जप्त कर लिया गया है। आरोपी हेमचंद निषाद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed