फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   haryana government strict on jat protest for reservation, warning of CM

आरक्षण आंदोलन: सीएम बोले, गलतफहमी में न रहें जाट, अकड़ निकाल देंगे

Sat, 11 Jun 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/महम
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/महम Updated Sat, 11 Jun 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
haryana government strict on jat protest for reservation, warning of CM
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala

जाट आरक्षण आंदोलन के छठे दिन सरकार सख्त होती दिखी। सभी डीसी को अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे धरनास्थलों पर पहुंचकर धरनार्थियों से बातचीत कर हल निकालने की कवायद सिरे चढ़ती न देख मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को महम में रैली के दौरान सार्वजनिक तौर चेतावनी दी कि जाट आरक्षण पर राजनीति करने वाले किसी भी तरह की गलतफहमी में ना रहें, क्योंकि सरकार के पास पूरी ताकत है।

विज्ञापन


ऐसे लोगों से सरकार निपटना जानती है। सीएम ने यह भी कहा कि सरकार हर तरह से जाट आरक्षण के पक्ष में खड़ी है और उसे सिरे चढ़ाकर ही दम लेगी, लेकिन अकड़ से काम नहीं चलेगा। आरक्षण को लागू कराने के लिए हाईकोर्ट में सरकार की ओर से जोरदार पैरवी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण मामले में कुछ लोग सरकार के खिलाफ राजनीति कर रहे हैं, जो गलत है।
विज्ञापन


खट्टर महम के स्टेडियम में न्याय रैली में पहुंचे थे। आरक्षण पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में आरक्षण का नाम तक नहीं लिया और आखिरी साल में जल्दबाजी में आरक्षण दे दिया। उसी समय गलत नींव रखी गई, जिसका खामियाजा अब भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लिए गलत प्रचार किया गया कि वह आरक्षण नहीं देना चाहती है। खट्टर ने कहा आरक्षण देने की एक प्रक्रिया होती है। उसी के तहत आरक्षण दिया जाता तो यह मामला कोर्ट में नहीं पहुंचता। इस समय भी सरकार की कमी बताई जा रही है, लेकिन सरकार पूरी पैरवी कर रही है। इसके बावजूद पैरवी करने के लिए जाट समाज कोई वकील देना चाहता है तो सरकार के साथ ही उस वकील से पैरवी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी के प्रस्ताव ठुकराने पर नारजगी
सरकार और अधिकारियों की ओर से जाट आंदोलनकारियों को दिए गए बातचीत के प्रस्ताव को ठुकराने पर भी सीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अकड़ से काम नहीं चलता है, बल्कि हर समस्या का हल बातचीत से निकलता है। आरक्षण की समस्या का हल भी बातचीत से निकाला जाए तो हर किसी के लिए बेहतर होगा।

 
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक का नाम लिए बगैर कहा कि प्रदेश के लोग भाईचारा बनाकर रहते हैं, लेकिन कुछ बाहरी लोग अशांति पैदा करना चाहते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि वह अपने प्रदेश में चुनावी फायदा उठाना चाहते हैं और इसके लिए हरियाणा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण पर सरकार अपना काम कर चुकी है। कोर्ट में सरकार हर तरह से समाज के साथ खड़ी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वह बाहरी लोगों के बहकावे में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed