फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   harish rawat said, rebel MLA would be with him on holi.

हरदा को उम्मीद, होली के दिन मिल जाएंगे बागियों से दिल

Wed, 23 Mar 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
harish rawat said, rebel MLA would be with him on holi.
बीजापुर गेस्ट हाउस स्थित सीएम आवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। - फोटो : AmarUjala

बीजापुर गेस्ट हाउस स्थित सीएम आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत का नया अंदाज नजर आया। कल तक जिन नौ बागी विधायकों पर उनकी त्यौरी चढ़ी थी, उन्हें मुख्यमंत्री ने होली की बधाई दी। बड़े हमदर्द लहजे में बोले, ‘वे बहुत दूर तक मेरे साथ चले हैं, आगे भी साथ रहेंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि वे होली मेरे साथ ही मनाएंगे’। साथ ही बोले ‘मोदी और उनके लौह पुरुष अमित शाह को भी होली की बधाई।’

विज्ञापन


बुधवार को होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री प्रदेश में उपजे राजनीतिक संकट पर कुछ कहने से बचते रहे। बोले कि होली प्यार का त्यौहार है, राजनीतिक मामले तो चलते रहते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के रंगों की परतों से ढंके चेहरे पर मुस्कराहट के पीछे सियासी संकट की थकावट नजर साफ नजर आ रही थी, लेकिन बागी विधायकों से संबंधित मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते वक्त उन्होंने लहजा नर्म और गर्मजोशी वाला रखा। हर बात होली की खुशी की आड़ लेकर टाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगते रहे कयास
होली मिलन में आए कई कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री की बातों के मायने निकालते रहे। किसी ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के दबाव में मुख्यमंत्री का मिजाज बदला है या फिर उन्होंने रणनीति बदल दी। इस मौके पर खड़ी होली का नृत्य हुआ।


लोग ‘हरीश नहीं यह आंधी है, उत्तराखंड का गांधी है’ आदि नारे लगाते रहे। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश सचिव दीप वोहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष लालचंद शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह, वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन खत्री आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed