{"_id":"6aa0755cfbdeade504090f82","slug":"hanuman-ji-is-a-symbol-of-devotion-strength-and-dedication-pawan-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-139680-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जी भक्ति, शक्ति और समर्पण के प्रतीक : पवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जी भक्ति, शक्ति और समर्पण के प्रतीक : पवन
विज्ञापन
08jjrp22- श्री कांशी गिरि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत : मंदिर समिति
झज्जर। सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशीगिरि मंदिर में 319वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुंदरकांड वाचक पवन कौशिक ने कहा कि हनुमान जी भक्ति, शक्ति और समर्पण के प्रतीक हैं।
कार्यक्रम में पवन कौशिक, योगेश रंजन, भारत भूषण नंदा, देवेश शर्मा, पंकज भारद्वाज, राजेंद्र वधवा, रमेश लखेरा, आंचल-प्रिंस सेठी, केवल अरोड़ा, सुभाष वर्मा, नारायणी सरदाना, वंशिका गोसाई, सुमन वधवा, प्रिया तनेजा, वीना वर्मा, सीमा तनेजा, संतोष हंस, नीलम गाबा, विशन वधवा और हिमांशी अरोड़ा सहित श्रद्धालुओं ने संगीतमयी सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया।
इस अवसर पर पंडित ताराचंद भूटानी ने ‘आज मंगलवार है, महावीर का वार है’ भजन प्रस्तुत किया। भारत भूषण नंदा व राजेंद्र वधवा ने ‘तुझे अपने बाबा पे भरोसा तो होगा’ तथा योगेश रंजन ने ‘सीता राम, सीता राम कहिए’ भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। बाबा चालीसा, हनुमान चालीसा और आरती के बाद मनोहर लाल ने प्रसाद वितरित किया। मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।