{"_id":"685b81c7241c2e36e200ec51","slug":"haldwani-road-accident-4-death-as-car-goes-out-of-control-and-falls-into-canal-in-haldwani-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: हल्द्वानी में अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, चार लोगों की मौत; तीन दिन पहले जन्मा मासूम भी डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: हल्द्वानी में अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, चार लोगों की मौत; तीन दिन पहले जन्मा मासूम भी डूबा
Wed, 25 Jun 2025 10:27 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 25 Jun 2025 10:27 AM IST
सार
हल्द्वानी के फायर स्टेशन के पीछे नाले में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हल्द्वानी सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुशीला तिवारी अस्पताल से बच्चे की डिलीवरी के बाद किच्छा जा रहे परिवार की कार नहर में समा गई। घटना बुधवार की सुबह सात बजे मंडी समिति के गेट के सामने कैनाल नहर में हुई। सड़क हादसे में चार की दर्दनाक मौत हो गई । दो गंभीर रूप से घायल है। कार में सवार महिला की जहां जान बच गई वहीं उसका तीन दिन पहले जन्मा बच्चा नहीं बच सका। उसके पति की भी मौत हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
फायर स्टेशन के पीछे हुई इस घटना में तत्काल फायर कमिर्यो ने रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान एक फायर कर्मी नहर के बहाव में बह भी गया, लेकिन उसने कार चालक को भी बचाया व खुद भी अपनी जान बचाई।
विज्ञापन