{"_id":"57bb49834f1c1bcc59d4eefa","slug":"had-spent-14-hours-delayed-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 घंटे विलंब से गुजारी गईं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 घंटे विलंब से गुजारी गईं ट्रेनें
balia
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
घाघरा व गंगा नदी के बाढ़ के चलते सोमवार को भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलीं। जिसके चलते यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार की सुबह छपरा से चल कर दुर्ग तक जाने वाली अप सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 14 घंटा विलंब से चली।
बाढ़ के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चली। रविवार की सुबह छपरा से दुर्ग तक जाने वाली अप सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 14 घंटा देरी से गुजरी। जबकि अप स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार घंटा, अप मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस पांच घंटा, अप उत्सर्ग एक्सप्रेस दो घंटा, अप छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस तीन घंटा, अप गरीब नवाज एक्सप्रेस पांच घंटा, अप गोंदिया एक्सप्रेस चार घंटा देरी से गई। जबकि सोमवार को अप सद्भावना एक्सप्रेस छह घंटे, अप हरिहरनाथ एक्सप्रेस दो घंटा, अप इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से रवाना हुई। वही डाउन स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे, डाउन सद्भावना एक्सप्रेस दो घंटे देरी से गई।
इस दौरान यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उधर, रेल गाड़ियों के विलंबित होने की जानकारी होते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। टिकट काउंटर पर टिकट वापसी के लिए भी लोगों की भीड़ लगी रही। ट्रेन के इंतजार में यात्री स्टेशन परिसर में बैठकर प्रतीक्षा करते नजर आए।