फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   governor visit pottery unit

राज्यपाल को खुर्जा की पॉटरी भाई...फूलदान और गमला ले गईं साथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
governor visit pottery unit
मूड़ाखेड़ा चौराहे के समीप एक पॉटरी इकाई में पहुंचीं राज्यपाल। - फोटो : KHURJA
राज्यपाल को खुर्जा की पॉटरी भाई...फूलदान और गमला ले गईं साथ
विज्ञापन

खुर्जा। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को पॉटरी नगरी पहुंचीं। यहां पर उन्होंने पॉटरी इकाई और शोरूम का भ्रमण किया और उत्पादों की बारीकियों के बारे में जानकारी ली। पॉटरी उत्पादों की कारीगरी देख वह काफी खुश हुईं और जमकर तारीफ की। गमले और फूलदान उन्हें इतने पसंद आए कि वह उसे अपने साथ राजभवन में सजाने के लिए ले गईं। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
मंगलवार दोपहर 3.25 बजे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अपनी बेटी अनार बेन पटेल के साथ अलीगढ़ से कार द्वारा पॉटरी नगरी पहुंचीं। मूड़ाखेड़ा चौराहा स्थित शहनाबाज पॉटरी के पास काफिले के साथ उनकी गाड़ी रुकी। जहां पर मौजूद डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वह अपनी बेटी के साथ पॉटरी इकाई में चली गईं। जहां पर राज्यपाल ने पॉटरी उत्पादों का बारीकी से निरीक्षण किया। पॉटरी उत्पादों की कलाकारी को देखकर राज्यपाल भाव विभोर हो गईं और उन्होंने जमकर तारीफ की। पॉटरी संचालक जुनैद और उनके पिता शरफराज अहमद उर्फ पप्पू ने बताया कि उन्होंने पॉटरी फैक्टरी का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रखे हुए एक-एक उत्पादों को बारीकी से देखा। पॉटरी संचालक के मुताबिक वहां रखे गमले, फूलदान और अन्य सजावटी सामान उन्हें इतने पसंद आए कि वह उसे राजभवन को सजाने के लिए अपने साथ ले गईं। करीब पांच बजे वह शो रूम से बाहर निकलीं और अलीगढ़ के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

राज्यपाल के दौरे पर रूट डायवर्जन
राज्यपाल के दौरे को लेकर हाईवे से अंदर आने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया था। जीटी रोड पर आने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। रोडवेज की बसों समेत अन्य वाहनों को हाईवे से निकाला गया। इसके चलते नगर में आने वाले लोगों को तीन घंटे तक काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्टल लगाए दिखा एक व्यक्ति
पुलिस-प्रशासन द्वारा राज्यपाल के आने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लेकिन एक व्यक्ति पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट काफिले के निकलने के दौरान कमर में पिस्टल लगाए हुए दिखाई दिया। हालांकि कुछ ही देर बाद वह वहां से चला गया। इसकी भनक पुलिसकर्मियों को भी नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed