{"_id":"58c2be6c4f1c1bbb50dc4d4c","slug":"glacier-broken-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":" उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटा, तीन लोगों के दबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटा, तीन लोगों के दबने की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 10 Mar 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सुमदुम गांव के पास स्थित खोला ग्लेशियर शुक्रवार को दोपहर बाद टूट गया। ग्लेशियर की चपेट में आकर तीन लोगों के दबने की सूचना है। हालांकि, अभी तहसील प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अलबत्ता, सूचना पर पुलिस के चार जवानों को देर शाम सुमदुम गांव के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस के जवान शनिवार दोपहर तक सुमदुम पहुंचेंगे।
विज्ञापन
तहसीलदार आईबी मल ने बताया कि सुमदुम गांव से किसी ग्रामीण ने शुक्रवार दोपहर बाद तहसील के नियंत्रण कक्ष को सूचना दी कि गांव के पास स्थित खोला ग्लेशियर का एक हिस्सा भारी हिमपात के दौरान टूट गया। इससे जंगल की ओर जा रहे तीन लोग ग्लेशियर की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
सूचना देने वाले व्यक्ति ने ग्लेशियर में दबे किसी भी व्यक्ति का नाम और पता नहीं बताया। तहसीलदार ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तथा इस घटना की पुष्टि के लिए पुलिस की टीम मौके को रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समय हो रही भारी बर्फबारी के दौरान एवलांच आने की आशंका बनी हुई है। सुमदुम गांव में भी बर्फ गिरती है और गांव के ठीक पीछे खोला ग्लेशियर है। अक्सर इस ग्लेशियर से हिमस्खलन होता रहता है। सुमदुम गांव के आसपास संचार की भी कोई सुविधा नहीं है। सूचना देने वाले ने काफी दूर आकर नियंत्रण कक्ष तक यह सूचना पहुंचाई है।