{"_id":"69a93803bc12a201c30759ad","slug":"ganpati-known-as-the-brain-of-naxalites-arrested-from-nepal-bastar-news-c-1-1-noi1494-4015753-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: नक्सलियों का ब्रेन कहे जाने वाला गणपति नेपाल से हुआ गिरफ्तार; 15 नक्सली कर सकते हैं आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: नक्सलियों का ब्रेन कहे जाने वाला गणपति नेपाल से हुआ गिरफ्तार; 15 नक्सली कर सकते हैं आत्मसमर्पण
Thu, 05 Mar 2026 02:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 02:16 PM IST
सार
नेपाल से नक्सलियों का दिमाग कहने जाने वाले गणपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह नक्सलियों के लिए बड़ा झटका है। 15 और नक्सली जल्द आत्मसमर्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन
नक्सली गणपति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नक्सलियों के ब्रेन (दिमाग) कहे जाने वाले गणपति को आखिरकार पुलिस ने नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि से नक्सलियों को काफी बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा नक्सलियों की एक और टीम पुलिस के सामने समर्पण कर सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि दुर्दांत नक्सली और नक्सलियों का ब्रेन कहा जाने वाला गणपति नेपाल से गिरफ्तार किया गया है। गणपति पोलित ब्यूरो मेंबर होने के साथ ही साथ 2004 से 2018 तक सेंट्रल कमेटी का सचिव था, गणपति के अचानक से गिरफ्तार होने से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है, पुलिस जवानों के ऊपर होने वाले कई हमले में गणपति का नाम हमेशा सामने आया है। गणपति की तलाश काफी लंबे से पुलिस कर रही थी, जिसके लिए अलग-अलग टीमों को लगाने के साथ ही उसकी जांच की जा रही थी, ऐसे में गणपति की गिरफ्तारी नक्सलियों की टीम को बड़ा झटका देने वाली है।
विज्ञापन
15 नक्सली कर सकते हैं आत्मसमर्पण
लगातार नक्सलियों के बड़े लीडर के द्वारा समर्पण किये जाने से अन्य नक्सलियों का भी हौसला टूट रहा है, जिसके कारण कुछ और नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं। इनमें पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी के सदस्य डीवीसीएम स्तर के नक्सली शामिल हैं, जो अपने साथ हथियार लेकर पहुंच सकते हैं। इस आत्मसमर्पण को लेकर एक-दो दिन में पुलिस जानकारी देगी।
विज्ञापन