{"_id":"5ea93fba8ebc3e909e0115d9","slug":"fraud-accusation-of-increse-five-hundred-units-in-villages-grab-free-rations-bjp-leader-complained","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा: फ्री राशन हड़पने के लिए कई गांव में 500 यूनिट बढ़ाने का आरोप, बीजेपी नेता ने सीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा: फ्री राशन हड़पने के लिए कई गांव में 500 यूनिट बढ़ाने का आरोप, बीजेपी नेता ने सीएम से की शिकायत
Wed, 29 Apr 2020 02:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, जेवर
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, जेवर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 29 Apr 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड की प्रति सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी नेता ने सीएम व अन्य मंत्रियों से की शिकायत
तहसील जेवर का खाद्य आपूर्ति विभाग पिछले काफी समय से राशन वितरण में घपलेबाजी के संबंध में सुर्खियों में रहा है। कुछ समय पहले राशन गोदाम से सरकारी सस्ते राशन की कालाबाजारी का खेल सामने आया था। अब लॉकडाउन में फ्री राशन हड़पने के लिए कई गांव में 500 यूनिट बढ़ाने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री, खाद्य एवं रसद विभाग मंत्री, विधायक जेवर, खाद आयुक्त उत्तर प्रदेश, डीएम और एसडीएम आदि अधिकारियों से की है।
अन्य जाति के नाम जोड़कर यूनिट बढ़ाई
जेवर निवासी बीजेपी से युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष प्रिंस भारद्वाज ने आरोप लगाया कि राशन कार्ड की ऑनलाइन लिस्ट में ग्रामीणों ने देखा कि ग्राम में एक परिवार में गृहस्वामी, उसकी पत्नी और बेटे-बहू के नाम में शर्मा जुड़ा है। जबकि, परिवार में दो यादव बेटे जोड़ दिए गए हैं। ऐसे ही किसी अन्य परिवार में अन्य जाति के नाम जोड़कर यूनिट बढ़ाई हैं।
वहीं, जेवर तहसील के आपूर्ति विभाग का कहना है कि अभी तक सबसे अधिक फर्जी यूनिट गांव दयानतपुर के राशन डीलर के कार्डों में जुड़े मिले हैं। इस डीलर के यहां 744 कार्ड हैं, जिनमें 4138 यूनिट हैं। इनमें से लगभग 500 फर्जी यूनिट जुड़ी हुई है।