{"_id":"576633804f1c1bd24d11bb5d","slug":"fourth-tawi-river-bridge-was-closed-to-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी के चौथे पुल पर दोनों तरफ आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवी के चौथे पुल पर दोनों तरफ आवागमन बंद
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
tawi
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवती नगर तथा आसपास के इलाकों को शहर से जोड़ने वाला तवी नदी पर बना चौथा पुल पूरी तरह से शनिवार को बंद कर दिया गया। दोनों ओर से इस पुल पर आवागमन अगले आदेश तक बंद रहेगा। भवन एवं निर्माण विभाग (आरएंडबी) की ओर से कहा गया है कि तवी नदी में चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से रास्ता बंद किया गया है, ताकि निर्माण कार्यों पर असर न पड़े।
विज्ञापन
पुल बंद होने से बेली चराना, भगवती नगर, कनाल रोड, फ्लायं मंडल, निक्की तवी, तालाब तिल्लो के लोगों को तवी के इस पार आने के लिए काफी घूमकर तीसरे पुल से आना होगा। अगले कुछ दिनों में अमरनाथ यात्रा भी शुरू होनी है। यात्रा का मुख्य मार्ग यही है। भगवती नगर से वाहन निकलकर चौथे पुल से ही जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में यदि अधिक दिनों तक चौथा पुल बंद रहा तो श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ दिन पहले चौथे पुल का एक लेन यातायात के लिए बंद किया गया था। शनिवार को दोनों लेन बंद कर दिए हैं। विभाग की ओर से दोनों किनारों पर मिट्टी डाल दिया गया है, ताकि वाहन न गुजर सकें।
विज्ञापन
भवन एवं निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर आलोक नेगी का कहना है कि तवी नदी में कृत्रिम झील के लिए सुरक्षा बांध का काम तेजी से चल रहा है। वाहनों के आने-जाने से निर्माण कार्य पर असर पड़ रहा था। इस वजह से इस पुल पर आवागमन रोकने का फैसला किया गया, ताकि जल्द निर्माण कार्य पूरा हो सके। उन्होंने बताया कि विभाग कोशिश करेगा कि जल्द से जल्द पुल को चालू किया जा सके।
दोनों ओर वाहनों की लगी भीड़
पुल बंद होने की जानकारी न होने से पूरे दिन लोग परेशान रहे। दोनों ओर से वाहन लेकर पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके चलते वहां वाहनों की भीड़ से कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।