{"_id":"575861654f1c1b23379c53b9","slug":"four-soldier-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: हाईवे पर सैन्य वाहन पलटा, चार जवानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हाईवे पर सैन्य वाहन पलटा, चार जवानों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बचाव कार्य में जुटे सैन्य कर्मी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अचानक आगे आए मवेशी को बचाने के चक्कर में सैन्य वाहन पलटने से चार जवानों की मौत हो गई। वाहन में सवार 10 अन्य जवान घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
उसे गंभीर अवस्था के चलते जम्मू रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान एआईजी मुरली मनोहर बाबू, हवलदार संजय घोष, नायक अभिषेक और नायक संजय कुमार राय के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक सेना के दो वाहन जवानों को अमृतसर से अखनूर में गन ड्रिल के लिए लेकर जा रहे थे। रक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया 1822 एलटी रेजिमेंट 10 आरटी ब्रिगेड के वाहन जतवाल के नजदीक पहुंचे ही थे कि एक सैन्य वाहन (नंबर 99ई 01345एन) के आगे मवेशी आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने वाहन को हाईवे से नीचे उतार लिया।
विज्ञापन
ऊबड़ खाबड़ जगह होने के चलते वाहन का संतुलन बिगड़ा और वाहन पलट गया। आसपास के दुकानदारों और लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार जवानों को फौरन बाहर निकला। पर जोरदार झटके के साथ वाहन पलटने से चार जवानों की मौत हो चुकी थी। शेष घायल जवानों को महेश्वर (मेसर, सांबा) स्थित सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों की सूची
घायल जवानों में हवलदार विलास बख्शी, लांस हवलदार सूर्यकांत, हवलदार कमलेश कुमार, हवलदार विकास, लांस नायक नरेश कुमार, लांस नायक संजय चावरिया, लांस नायक भरत सिसोदिया, गनर विष्णु शर्मा, गनर शंकर कुमार और गनर बी शेक शामिल हैं।