फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Found lying in a 30 feet deep pit Dead body of young man, suspicion of murder

30 फीट गहरे गड्ढ़े में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 15 Dec 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
इटावा। शहर के पक्का तालाब क्षेत्र में गमा देवी मंदिर के पीछे बने 30 फीट गहरे गड्ढे में रविवार देर रात एक युवक का शव पड़ा मिला। गड्ढ़े में ही पास में युवक का साथी घायल अवस्था में पड़ा मिला। एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हाल में मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है।
विज्ञापन

शिव प्रताप भदौरिया (33) शिवा कॉलोनी, आकाश वर्मा निवासी प्रभु अड्डा शांति कॉलोनी रविवार रात गड्ढ़े में पड़े मिले। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने शिव प्रताप को मृत घोषित कर दिया जबकि आकाश वर्मा की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

वह कोमा में बताया जा रहा है। आकाश की स्थिति के कारण अभी उसका बयान दर्ज नहीं हो सका हैं। मृतक शिव प्रताप के बारे में परिजनों ने बताया कि वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने परिवार का सहयोग करता था। वह दो भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर का था। उससे छोटा भाई प्रबल प्रताप है। पिता लाल सिंह भदौरिया पीडब्ल्यूडी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त हुए थे। मृतक के जीजा विजय नगर निवासी रिंकू तोमर बड़ी बहन सीता तोमर के पति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू ने बताया शिवप्रताप रविवार शाम घर से कहकर निकला था कि वह नुमाइश देखने जा रहा है। इसके बाद देर रात गड्ढे में उसका शव मिलने की सूचना मिली। घटनास्थल से शराब की भरी हुई बोतल मिली है। शिव प्रताप के जूते अलग पड़े थे। पास ही बाइक भी पड़ी थी। उसके गले से सोने की चेन गायब है। इन परिस्थितियों को देखते हुए हत्या या किसी अनहोनी की आंशका लग रही है। आरोप लगाया कि आकाश वर्मा का अपनी पत्नी से तलाक को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है।

पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों दोस्त हैं। आकाश वर्मा की ससुराल साईं मंदिर के पीछे स्थित है। रविवार रात वहीं जाने की बात कहकर घर से निकले थे। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही घायल आकाश वर्मा के होश में आने पर उसके बयान के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ी जाएगी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed