{"_id":"5f0824bf8ebc3e63e442ecd5","slug":"forest-department-set-a-target-of-35-lac-trees-in-this-manson200","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.5 लाख पौधे लगाएगा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.5 लाख पौधे लगाएगा वन विभाग
विज्ञापन
पौध रोपण करते सामाजिक संगठन के सदस्य
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून सीजन में वन विभाग 3.5 लाख पौधे लगवाएगा। जिसमें 90 हजार पौधे स्कूली बच्चों के माध्यम से लगाए जाएंगे। छठी से बारहवीं कक्षा तक के हर एक विद्यार्थी को एक एक पौधा निश़ुल्क प्रदान किया जाएगा। यह पौधा लगाने के बाद विद्यार्थियों को इसे जियो टैग करना होगा। छह महीने बाद विद्यार्थी पौधे के बाद दोबारा से सेल्फी भेजेंगे। जिस पर विद्यार्थी को 50 रुपये दिए जाएंगे। वन विभाग ने मानसून सीजन शुरू होने के साथ ही पौधरोपण अभियान की शुरूआत कर दी है। जिसमें इस साल 3.5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। नर्सरी में यह पौधे तैयार हो चुके हैं। वन राजिक अधिकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ तथा कनीना ब्लाक की सभी पंचायत जलशक्ति अभियान में शामिल हैं। इन सभी पंचायतों को 500-500 पौधे वितरित किए जाएंगे। पंचायत इन्हें अपने स्तर पर लगवाएंगी। सार्वजनिक स्थल, पंचायत भूमि, स्कूल परिसर, खेल मैदान, स्टेडियम ,शमशान घाट, पार्क सहित अन्य स्थानों पर यह पौधे लगाए जा सकेंगे।जुलाई महीने में ही अधिकतर पौधे लगाने का प्रयास किया जाएगा।जिससे अगले दो महीने तक पौधों को पूरा पानी मानसूनी बारिश से मिल सके। कुल पौधे लगाने की संख्या का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा विद्यार्थियों के जिम्मे है। छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को एक एक पौधा निशुल्क प्रदान किया जाएगा। विद्यार्थी इसे अपने घर या स्कूल किसी भी जगह लगा सकेंगे। इन पौधों को लगाने के लिए वन विभाग ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लेटर लिखा है। जिसमें पौधों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए सहयोग मांगा है। पौधगिरी से पैसे भी कमाएंगे स्टूडेंट
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की पौधगिरी योजना में स्कूली बच्चों को एक एक पौधा लगाना है। छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी पौधा लगाएंगे। अपने मोबाइल से इस पौधे के साथ सेल्फी लेकर उसकी जियो टेगिंग करेंगे। छह महीने बाद उसी पौधे के साथ दोबारा से सेल्फी भेजेंगे। छह महीने बाद विद्यार्थी को 50 रुपये मिलेंगे। विद्यार्थी को तीन साल तक इस तरह से हर छह छह माह बाद पैसे दिए जाएंगे। यह पैसा विद्यार्थी के अकाउंट में भेजा जाएगा।
क्षेत्रीय पौधों को मिलेगी अहमियत... महेंद्रगढ़ के रेतीले एरिया में ऐसे पौधे ही लगाए जाएंगे जो यहां के वातावरण के हिसाब से पनप सकें। जिसमें पीपल, बेरी, कीकर, रौंझ, खैरी, बड़, आम, पपड़ी, शहतूत, सिरस, इमली, लसोड़ा,गुल्लर, कचनार, गूंदी, शीशम आदि के पौधे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मानसूनी सीजन के साथ ही पौधरोपण अभियान शुरू हो गया है। इस 3.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।जिसमें स्कूली विद्यार्थी, पंचायत, नगर पालिका, रेलवे सहित अन्य विभागों की मदद से पौधे रोपित किए जाएंगे। पौधे लगाने के साथ साथ हमारा लक्ष्य पौधों को बचाने का भी रहेगा। अगस्त सितंबर दो महीने पहले से लगे पौधों की साफ सफाई ,देखरेख का काम भी किया जाएगा। स्कूली बच्चों को पौधे वितरित करने के बारे में शिक्षा विभाग को पत्र लिखा गया है। विपिन कुमार ,जिला वन अधिकारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन